फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Apply online for the National Teachers' Award: Mahajan

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए ऑनलाइन करें आवेदन : महाजन

Fri, 03 Jul 2026 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 03 Jul 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Apply online for the National Teachers' Award: Mahajan
10 जुलाई तक अध्यापकों को करना होगा स्व नामांकन, निर्देश जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। भारत सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए देशभर के पात्र शिक्षकों से ऑनलाइन स्व-नामांकन आमंत्रित किए हैं। शिक्षक नेशनल टीचर्स अवॉर्ड्स पोर्टल पर आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं।

उच्च शिक्षा उपनिदेशक विकास महाजन ने बताया कि ऑनलाइन स्व-नामांकन पोर्टल 15 जून से खुल चुका है। शिक्षक 10 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन का अंतिम सबमिशन एवं पुष्टि 13 जुलाई तक की जा सकती है। स्वतंत्र राष्ट्रीय ज्यूरी का गठन मध्य जुलाई में किया जाएगा। जिला, क्षेत्रीय चयन समितियां 14 से 21 जुलाई तक और राज्य, संगठन चयन समितियां 22 से 29 जुलाई तक शॉर्ट लिस्टिंग करेंगी। शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को ज्यूरी के साथ संवाद के लिए 30 से 31 जुलाई के बीच आमंत्रित किया जाएगा। इसके बाद स्वतंत्र राष्ट्रीय ज्यूरी 3 से 7 अगस्त तक चयन प्रक्रिया पूरी करेगी। 8 अगस्त को अंतिम अनुशंसाएं प्रस्तुत करेगी। चयनित पुरस्कार विजेताओं को 10 से 20 अगस्त के बीच सूचित किया जाएगा। पुरस्कार समारोह का पूर्वाभ्यास एवं आयोजन 4 एवं 5 सितंबर को होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed