{"_id":"6b0080c9b8fa347a560a8468","slug":"apply-for-the-food-service-worker-position-by-november-30-chamba-news-c-88-1-ssml1004-203537-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: भोजन कर्मी के लिए 30 नवंबर तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: भोजन कर्मी के लिए 30 नवंबर तक करें आवेदन
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चांजू में मध्याह्न भोजन कर्मी का एक पद रिक्त है। इसे भरने के लिए स्कूल प्रशासन ने इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। प्रधानाचार्य दिनेश दिवान ने बताया कि आवेदन जमा करवाने की अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित की गई है। स्कूल प्रशासन के अनुसार अभ्यर्थियों को सादे कागज पर आवेदन लिखकर आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियों सहित विद्यालय कार्यालय में जमा करवाना होगा।
आवेदन के साथ पांचवीं कक्षा से ऊपर की सभी शैक्षणिक योग्यताओं के प्रमाणपत्र संलग्न करना अनिवार्य है। इसके अलावा उपलब्ध होने पर बीपीएल प्रमाणपत्र, विधवा या तलाकशुदा होने का प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग अथवा अल्पसंख्यक प्रमाणपत्र और बेरोजगारी प्रमाणपत्र भी देना होगा। अभ्यर्थियों को स्थायी निवासी होने के साथ संबंधित दूरी का प्रमाणपत्र भी आवेदन के साथ संलग्न करना होगा। विद्यालय प्रशासन ने इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित समयावधि के भीतर आवेदन जमा करवाने की अपील की है।