Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Apply by the 20th for free UPSC/HPPSC coaching

Chamba News: यूपीएससी-एचपीपीएससी की मुफ्त कोचिंग के लिए 20 तक करें आवेदन

Thu, 12 Nov 2026 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 12 Nov 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
Apply by the 20th for free UPSC/HPPSC coaching
चंबा के युवाओं के लिए 100 सीटें आरक्षित, चयनित अभ्यर्थियों को हर माह चार हजार रुपये की छात्रवृत्ति
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा चयन, मुख्य परीक्षा पास करने वालों को साक्षात्कार की तैयारी के लिए मिलेंगे 15 हजार
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। यूपीएससी और एचपीपीएससी की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए निशुल्क कोचिंग पाने का अवसर है।
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के डॉ. आंबेडकर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में एक वर्षीय कोचिंग कार्यक्रम के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 20 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के तहत चंबा के पात्र युवाओं के लिए 100 सीटें आरक्षित की गई हैं।
जिला कल्याण अधिकारी मंजुल ठाकुर ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की योजना के तहत अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 निशुल्क सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त 25 सीटें भी निर्धारित की गई हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के परिवार की वार्षिक आय आठ लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। उनकी आयु 21 से 37 वर्ष के बीच और 12वीं तथा स्नातक स्तर पर कम से कम 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों का चयन विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा। चयनित विद्यार्थियों को अधिकतम 12 माह तक चार हजार रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति दी जाएगी। मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार की तैयारी के लिए 15 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी। प्रवेश परीक्षा संभावित रूप से 29 नवंबर को होगी, जबकि कोचिंग कक्षाएं पहली जनवरी 2027 से शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed