फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Apple plants being planted overnight in the fields

Chamba News: खेतों में रातोंरात लगाए जा रहे सेब पौधे

Wed, 15 Mar 2023 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 15 Mar 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Apple plants being planted overnight in the fields
सनवाल पंचायत में प्रतिनिधियों की ओर से रातोंरात सेब के पौधे लगाने के लिए खेतों में किए दिए गड्ढ
चंबा। सनवाल पंचायत में 1.20 करोड़ की सेब पौधे की खरीद में धांधली की चल रही जांच से अपनी जान बचाने के लिए पंचायत प्रतिनिधि रातोंरात खेतों में सेब के पौधे लगाने में जुट गए हैं। मजदूरों को लगाकर रात के अंधेरे में गड्ढे खोदकर सेब के पौधे लगाने का प्रयास किया जा रहा है। मौजूदा समय में ड्राई सीजन शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

ऐसे में ये पौधे फलफूल पाएंगे भी या नहीं इसको लेकर भी अंदेशा बना हुआ है। पंचायत के लोगों का मानना है कि खेतों में रातोंरात सिर्फ इसलिए सेब के पौधे लगाए जा रहे हैं जिससे जांच के दौरान किसी प्रकार की खामी न मिले। हालांकि इस मामले की गहनता से जांच करने के लिए उपमंडल अधिकारी चुराह ने चार सदस्यीय टीम का गठन किया है। इसमें पंचायत निरीक्षक, कानूनगो, पटवारी और उद्यान विभाग के अधिकारी को शामिल किया गया है। यह टीम पंचायत में पहुंचकर पौधे लगाने को लेकर किए गए सभी कार्यों की बारीकी से जांच कर रही है। इसमें यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि जो पौधे पंचायत में लगाए गए हैं, क्या उनकी गुणवत्ता सही है या नहीं। पौधों को सही मौसम में लगाया गया या नहीं। इसके अलावा पौधों की किस्म को लेकर भी जांच-पड़ताल की जा रही है। आरोप है कि पंचायत प्रतिनिधि ने पंचायत में 1.20 करोड़ की लागत से 48,000 सेब के पौधों की खरीद की है। जिस नर्सरी से ये पौधे खरीदे गए हैं उस नर्सरी की क्षमता इससे आधी संख्या में पौधे उगाने की भी नहीं है। इसके अलावा बिना गुणवत्ता जांचे और विभागीय जांच परख के पौधों की खरीद करने के आरोप लगाए गए हैं। इसकी जांच शुरू होने पर पहले पंचायत प्रतिनिधि जांच टीम का सहयोग नहीं कर रहे थे। पंचायत प्रतिनिधियों को नोटिस देने के बाद अब उन्हें मजबूरन जांच में सहयोग करना पड़ रहा है। वहीं पंचायत प्रतिनिधि इस जांच से बचने के लिए हर प्रकार के हथकंडे अपना रहे हैं।
विज्ञापन

सनवाल पंचायत में सेब पौधों की खरीद मामले में जांच टीम गहनता और निष्पक्षता के साथ जांच कर रही है। दूरदराज का इलाका होने के कारण जांच करने में समय लग रहा है। दस दिनों के भीतर इस मामले की जांच करके रिपोर्ट उपायुक्त को भेज दी जाएगी। -गिरीश शर्मा, उपमंडल अधिकारी चुराह।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed