फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Anyone giving information about illegal hunting will get a reward of Rs 1 lakh

Chamba News: अवैध शिकार करने वाले की सूचना देने वाले को मिलेगा एक लाख इनाम

Fri, 01 Dec 2023 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 01 Dec 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
Anyone giving information about illegal hunting will get a reward of Rs 1 lakh
भरमौर (चंबा)। वन्य जीवों का अवैध शिकार करने वालों की सूचना देने वाले व्यक्ति को सरकार एक लाख रुपये का इनाम देगी। व्यक्ति का नाम भी गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन

यह बात हाल ही में भरमौर में हुई जनजातीय सलाहकार समिति की बैठक में जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कही थी। इसको लेकर बैठक की कार्यवाही में भी लिखित जानकारी दी गई है, जिससे जंगलों में अवैध रूप से होने से वाले वन्य जीवों के शिकार को रोका जा सके। जनजातीय क्षेत्र पांगी और भरमौर के जंगलों में सर्दियों में अवैध शिकार रोकने के लिए विधानसभा में विधायक डॉक्टर जनक राज ने मुद्दा उठाया था। जब जनजातीय विकास मंत्री भरमौर दौरे पर आए तो उन्होंने जनजातीय विकास समिति की बैठक ली। इसमें वन विभाग, वन्य प्राणी विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इसमें उन्होंने कहा था कि वन्य जीवों का अवैध शिकार रोकने के लिए सरकार ने विशेष योजना बनाई है।

उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को भी आदेश दिए कि जंगलों के साथ रहने वाले लोगों को इस बाबात जागरूक करें, जिससे लोग वन्य जीवों का शिकार करने वालों की सूचना विभाग को दे सकें। सरकार की यह मुहिम सर्दियों में वन्य जीवों की सुरक्षा कर सकती है। एक लाख का इनाम पाने के लिए लोग शिकारियों की सूचना विभाग को दे सकते हैं। ऐसे में इस बार सर्दियों में वन्य जीवों के अवैध शिकार में भी कमी आ सकती है।
विज्ञापन

--
विधायक डॉक्टर जनक राज ने बताया कि उन्होंने यह मुद्दा विधानसभा में उठाया था। जनजातीय विकास मंत्री ने शिकारी की सूचना देने वाले व्यक्ति को एक लाख रुपये का इनाम देने की बात कही है। इससे भरमौर के जंगलों में वन्य जीवों का शिकार कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन मंडलाधिकारी भरमौर नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि जनजातीय विकास समिति की बैठक में मंत्री की अध्यक्षता में इस मुद्दे पर चर्चा हुई थी। कहा कि जो व्यक्ति विभाग को शिकारी की सूचना देगा, उसकी जानकारी विभाग गुप्त रखेगा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed