फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Antyodaya families did not get quota of flour and rice

Chamba News: अंत्योदय परिवारों को नहीं मिला आटा-चावल का कोटा

Sat, 16 Dec 2023 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 16 Dec 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
Antyodaya families did not get quota of flour and rice
चंबा। आधा दिसंबर बीतने के बाद भी अंत्योदय परिवारों को चावल और आटे का कोटा नहीं मिला है।
विज्ञापन

जिले के अधिकांश डिपुओं में राशन की सप्लाई लेने के लिए पहुंचने वाली गृहिणियों और लोगों को राशन न हो होने की बात कहकर डिपो संचालकों खाली हाथ लौटा रहे हैं। उपभोक्ता मजबूरन बाजार से महंगे दाम पर आटा और चावल खरीद कर परिवार चलाने पर विवश हैं।
निर्धन परिवारों के लिए सरकार ने अंत्योदय योजना चलाई है। गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले अंत्योदय परिवारों को प्रतिमाह राशन डिपो से चावल, आटा, दालें और नमक सस्ती दरों पर उपलब्ध करवाया जाता है। जिला चंबा में 27 हजार 683 अंत्योदय राशन कार्ड उपभोक्ता हैं। जिले के आधा से अधिक डिपुओं में दिसंबर महीना आधा बीतने के बाद भी चावल और आटे की सप्लाई नहीं मिली है। गरीब परिवारों के लिए बाजार से आटा, चावल खरीदना काफी महंगा साबित हो रहा है।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं में सुनील कुमार, विजय कुमार, रमेश चंद, दिलीप कुमार, अमिया चंद, सुरेंद्र कुमार, राकेश कुमार, बचन सिंह, मोहित, कौशल्या देवी, आरती देवी, निशा देवी और सरिता देवी ने बताया कि वे राशन लेने डिपो जाते हैं तो उन्हें चावल और आटे की सप्लाई न आने की बात कहकर लौटा दिया जाता है। कहा कि एक तरफ सरकार लोगों को निशुल्क राशन समय पर मुहैया करवाने की बात करती है, दूसरी ओर गरीब परिवारों को समय पर डिपुओं में राशन नहीं मिलता है। उन्होंने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि अंत्योदय परिवारों के उपभोक्ताओं को समय पर राशन की सप्लाई दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, जिला खाद्य नियंत्रक पुरुषोत्तम चौहान ने बताया कि सिविल सप्लाई की ओर से चावल का आरओ देरी से काटा गया है। एक-दो दिन के भीतर जिले के डिपुओं में लोगों को आटा और चावल मिलना शुरू हो जाएगा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed