फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Answer sheets were not found in order, school staff was reprimanded.

Chamba News: उत्तर पुस्तिका नहीं मिलीं व्यवस्थित, स्कूल स्टाफ को लगाई फटकार

Fri, 23 Jan 2026 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 23 Jan 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Answer sheets were not found in order, school staff was reprimanded.
चंबा। उच्च शिक्षा विभाग चंबा कि टीम दो सरकारी स्कूलों में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभागीय टीम ने स्कूल में चल रहे यूनिट टेस्ट कि व्यवस्था जांची। राजकीय उच्च पाठशाला रजेरा में यूनिट टेस्ट के दौरान लापरवाही सामने आई। उत्तर पुस्तिका सहित ढंग से व्यवस्थित नहीं थी। विभागीय टीम ने इस दौरान स्टाफ को फटकार लगाते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। साथ ही भविष्य में इस लापरवाही को न दोहराने के बारे में हिदायत दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उच्च शिक्षा विभागीय कि टीम उपनिदेशक विकास महाजन कि अगुवाई में नोडल अधिकारी राकेश ठाकुर और वरिष्ठ सहायक दर्शन जसरोटिया सहित निरीक्षण के लिए रवाना हुई। टीम टेस्ट के दौरान रजेरा स्कूल पहुंची। जहां व्यवस्था जांची। इसके बाद टीम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मैहला पहुंची। यहां टेस्ट के दौरान व्यवस्था बेहतरीन पाई गईं। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार आगामी बोर्ड परीक्षाओं में रिजल्ट प्रतिशत बेहतर करने के लिए यूनिट टेस्ट का आयोजन किया जा रहा है, ताकि बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थी बेहतर प्रदर्शन कर सके। हालांकि, इससे पहले प्री बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया जाता था।इस बार यूनिट टेस्ट आयोजित किए जा रहे है। 15 जनवरी से ये टेस्ट शुरू हुए है। सभी विषयों के नौ टेस्ट होंगे। दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए ये टेस्ट आयोजित किए जा रहे है।
विज्ञापन

उधर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक विकास महाजन ने बताया कि यूनिट टेस्ट के दौरान व्यवस्था जांची जा रही है। उन्होंने स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि टेस्ट के अगले दिन बच्चों को समझाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed