फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Anish and Gargi topped the marathon

Chamba News: मैराथन में अनीश और गार्गी रहे अव्वल

Fri, 28 Jul 2023 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Anish and Gargi topped the marathon
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और एथलेटिक एसोसिएशन के सहयोग से हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। लड़कों की मैराथन में अनीश चंदेल प्रथम, शेर सिंह द्वितीय और विक्रम तृतीय स्थान पर रहे। लड़कियों की मैराथन में गार्गी शर्मा प्रथम, स्नेहा द्वितीय और तनिष्का बराल तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

मैराथन की शुरुआत मिलेनियम गेट से शुरू होकर मिलेनियम गेट में संपन्न हुई। मैराथन में ढाई सौ प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मैराथन ग्रीन चंबा क्लीन चंबा और तंबाकू फ्री चंबा के विषय पर आयोजित की गई। इसका उद्देश्य चंबा के जन-जन को सफाई और हरियाली के प्रति प्रेरित करना और समाज के हर वर्ग को मुख्यत: युवाओं को तंबाकू के गंभीर दुष्प्रभावों के बारे में अवगत करवाना रहा। कार्यक्रम में कैच प्रोजेक्ट प्रीवेंटिव एंड सोशल मेडिसिन विभाग टांडा की ओर से सभी प्रतिभागियों को टी-शर्ट और रिफ्रेशमेंट उपलब्ध करवाई गई। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. करण हितेषी, जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शौकत अली, महासचिव उमेश चौणा, संयुक्त सचिव मोहम्मद, कमलजीत सिंह, राजेश शर्मा ,केवल कृष्ण, दिलीप बेदी, राकेश सूरी, करण और उमेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed