फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Animals left loose on the roads in extreme cold

Chamba News: कड़ाके की ठंड में सड़कों पर खुले छोड़ दिए पशु

Sun, 03 Mar 2024 04:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 04:02 PM IST
विज्ञापन
Animals left loose on the roads in extreme cold
कड़ाके की ठंड में सड़कों पर खुले छोड़ दिए पशु
विज्ञापन

प्रशासन व पशु पालन विभाग नहीं कर रहे कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
नकरोड़ (चंबा)। भारी बारिश और बर्फबारी के कारण कड़ाके की ठंड में जहां आम लोगों के लिए घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है, वहीं ऐसी ठंड में कुछ लोग मवेशियों को मरने के लिए सड़कों पर छोड़ रहे हैं। चुराह विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों दुलाहर और कैंथली में लावारिश पशु तेज बारिश में खुले आसमान में विचरण करते दिखाई दे रहे हैं। इन पशुओं को ठंड से ठिठुरता देख हर कोई चिंतित है लेकिन उनके रहने की व्यवस्था नहीं कर पा रहा है। हैरानी इस बात की है कि इन मवेशियों को छोड़ने वाले लोगों पर न प्रशासन और न पशु पालन विभाग कार्रवाई कर पा रहे हैं। कई मवेशियों के कानों पर टैग लगे हुए हैं जिनके जरिये विभाग आसानी से उनके मालिकों की पहचान कर सकता है लेकिन इतनी जहमत नहीं उठा पा रहा है। यही कारण है कि रोजाना लोग अपने मवेशियों को मरने के लिए सड़कों पर छोड़ रहे हैं। स्थानीय लोगों हेम राज, किशोर, मनोज कुमार, सतपाल, रिंकू और हंसराज ने सरकार व प्रशासन से मांग की है कि सड़कों पर मवेशियों को छोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। नागरिक उपमंडल अधिकारी जोगिंद्र पटियाल ने बताया कि उनके पास मवेशियों को सड़क पर छोड़ने की शिकायत पहुंची है। इसकी जांच करने के लिए उन्होंने संबंधित विभाग को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed