{"_id":"65a96a0eac0bcd231a03f4ce","slug":"angry-doctors-provided-services-wearing-black-badges-on-npa-issue-chamba-news-c-93-1-ssml1047-15625-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: एनपीए के मुद्दे पर नाराज चिककित्सकों ने काले बिल्ले लगाकर दीं सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: एनपीए के मुद्दे पर नाराज चिककित्सकों ने काले बिल्ले लगाकर दीं सेवाएं
Thu, 18 Jan 2024 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 18 Jan 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल में संचालित क्रस्ना लैब। स्त्रोत संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। एनपीए सहित अन्य मांगों का समाधान न होने से नाराज सरकारी चिकित्सकों ने एक फिर विरोध जताया है।
जिलेभर के अस्पतालों में चिकित्सकों ने वीरवार को काले बिल्ले लगाकर सेवाएं दीं। इस दौरान गेट मीटिंग कर चिकित्सकों ने सरकार पर अनदेखी का आरोप भी लगाया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने सुबह से काले बिल्ले लगाकर ड्यूटी दी। क्षेत्रीय अस्पताल में चिकित्सकों ने अस्पताल परिसर के बाहर एकत्रित होकर रोष जताया। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश मेडिकल ऑफिसर संघ ऊना के अध्यक्ष डा. राहुल कतना ने बताया कि लंबे समय से चिकित्सक अपनी मांगों को लेकर सरकार से मिल रहे हैं। सरकार से सिर्फ आश्वासन ही मिल रहे हैं। नॉन प्रैक्टिस अलाउंस (एनपीए) के मुद्दे पर चिकित्सकों में आक्रोश है। कहा कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो चिकित्सक हड़ताल पर जाने से भी गुरेज नहीं करेंगे। उन्होंने डॉक्टरों को एसीएस 4-9-14 को जल्द बहाल करने की मांग भी की। इस मौके पर डॉ विकास चौहान, डॉ कपिल भरवाल, डाॅ अंकिता, डॉ अरुंधती, डॉ रवि शर्मा, डॉ राहुल कौंडल, डॉ पुनीत बंसल, डॉ हितेश, सर्जरी डॉ राहुल, डॉ आशना, डॉ हिमानी, डॉ सुचारिता, डॉ चंद्र मल्होत्रा, डॉ दिव्यांश, डॉ पुनीत व अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।