{"_id":"633c60402bb59b74b92fe474","slug":"anger-among-unemployed-teachers-for-not-filling-up-the-post-chamba-news-sml4238924104","type":"story","status":"publish","title_hn":"पद न भरने पर बेरोजगार शिक्षकों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पद न भरने पर बेरोजगार शिक्षकों में रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसा (चंबा)। बेरोजगार शारीरिक शिक्षकों के साथ किए वायदे को प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश सरकार पूरा नहीं कर पाई है। इससे बेरोजगार शारीरिक शिक्षक स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। बेरोजगार शारीरिक शिक्षकों की मानें तो वर्ष 2018 में मुख्यमंत्री ने प्रदेश में दो हजार शारीरक शिक्षकों के पद भरने का आश्वासन दिया था लेकिन आज तक इन पदों को नहीं भरा जा सका है। इससे इस वर्ग के बेरोजगारों में मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रति रोष है।
पंकज कुमार, श्रीकांत शर्मा, लेख राज, मान सिंह, अमर सिंह, झमेश कुमार, लोकेश राज, पवन कुमार, लाल चंद, तिलक कुमार, सीमा कुमारी, रीता, हेमलता, हसीना बेगम और राज कुमारी का कहना है कि मुख्यमंत्री ने शारीरिक शिक्षकों के 2,000 पद भरने का आश्वासन दिया था। अब भाजपा सरकार का कार्यकाल समाप्त होने वाला है लेकिन मुख्यमंत्री अपने वायदे को पूरा नहीं कर पाए।
पूर्व में रही कांग्रेस पार्टी की सरकार ने शारीरिक शिक्षकों की दो बार भर्ती करवाकर प्रदेश के सैकड़ों बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध करवाया था। इससे स्पष्ट होता है कि कांग्रेस पार्टी बेरोजगार हितैषी है। भाजपा की सरकार 2021 के बजट में स्वीकृत शारीरिक शिक्षकों के 870 पदों को भरने में भी नाकाम रही है। इससे इस वर्ग के बेरोजगारों में प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष है। प्रदेश सरकार को इस अनदेखी का खामियाजा विस चुनाव में भुगतना पड़ सकता है।