{"_id":"60f2d0e08ebc3e53ab7ccb37","slug":"anger-among-language-teachers-for-not-producing-results-chamba-news-sml377188297","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिणाम न निकालने पर भाषा अध्यापकों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिणाम न निकालने पर भाषा अध्यापकों में रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। बैच वाइज भाषा अध्यापक काउंसलिंग के अभ्यर्थियों ने नतीजों में की जा रही देरी को लेकर नाराजगी जाहिर की है। कहा कि करीब आठ माह पहले साक्षात्कार लिए गए थे बावजूद इसके अभी तक परिणाम नहीं निकाला गया है। इससे अभ्यर्थियों को भविष्य की चिंता सताने लगी है।
प्रेस को जारी बयान में अभ्यर्थी सपना देवी, कुसुम, राधा देवी, छाया, रविंद्र कुमार और राजकुमार आदि ने कहा कि गत वर्ष 6 और 7 सितंबर को जिले में भाषा अध्यापकों की बैच वाइज काऊंसलिंग प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में हुई।
आठ माह बीत जाने के बावजूद परिणाम घोषित नहीं किया गया है। लिहाजा टेट पास शिक्षक अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहे हैं। अभ्यर्थियों ने कहा कि इतना अधिक समय बीत जाने पर भी परिणाम घोषित न करना उनकी चिंताएं बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि कोरोना काल में भी विभिन्न श्रेणियों की बैच वाइज नियुक्तियां हो रही हैं, लेकिन न जाने भाषा अध्यापक श्रेणी से सरकार और विभाग भेदभाव क्यों कर रहे हैं? अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव, प्रारंभिक शिक्षा निदेशक और प्रारंभिक शिक्षा उप निदेशक चंबा से मांग की है कि बिना किसी भेदभाव के साक्षात्कारों के नतीजे के इंतजार में बैठे प्रभावितों को जल्द राहत प्रदान की जाए।