फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   An iceberg suddenly fell on the road due to a wall of snow, tourist vehicles got stranded

Chamba News: बर्फ की दीवार से अचानक सड़क पर गिरा हिमखंड, पर्यटकों के वाहन फंसे

Sun, 08 Jun 2025 05:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 08 Jun 2025 05:37 AM IST
विज्ञापन
An iceberg suddenly fell on the road due to a wall of snow, tourist vehicles got stranded
भूत-ग्राउंड के पास हिमखंड गिरने बंद हुई सड़क को खोलने में जुटे टैक्सी चालक, सवारियां। जागरूक 
चालकों ने खुद हिमखंड को काट और बर्फ हटा दो घंटे में बहाल की सड़क पर आवाजाही
विज्ञापन

सड़क के दोनों ओर खड़ी है बर्फ की 32 फीट ऊंची दीवार
संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। चंबा-बैरागढ़ वाया सचे जोत किलाड़ मार्ग पर शुक्रवार को भूत ग्राउंड के पास सड़क पर अचानक हिमखंड आ गिरे। गनीमत, यह रही कि हिमखंड गिरने के समय सड़क पर कोई पर्यटक वाहन या टैक्सी नहीं थी। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। हिमखंड गिरने के बाद पंजाब, जालंधर, पठानकोट, पश्चिम बंगाल समेत चंबा से पांगी के लिए सवारियां लेकर निकले टैक्सी वाहन और पांगी से सवारियां लेकर चंबा की ओर आ रहे 18 वाहन फंस गए।
सड़क के दोनों ओर खड़ी है बर्फ की 32 फीट ऊंची दीवार से दो से तीन जगहों पर हिमखंड गिरने से बर्फ के ढेर लग गए। काफी देर मार्ग बहाल होने की उम्मीद लिए बैठे पर्यटक वाहनों के चालकों समेत टैक्सी चालकों ने खुद ही सड़क से बर्फ हटाने का निर्णय लिया। खुद ही दो घंटे में सड़क से बर्फ हटाने के बाद पर्यटक वाहन और टैक्सी चालक अपने गंतव्यों की ओर रवाना हो पाए।
विज्ञापन

पर्यटकों में प्रभजोत सिंह, नरेंद्र सिंह,जसप्रीत, गिन्नी, अमन, अंजली अग्रवाल, विनय कुमार, मोहित, राजीव, अंशु, प्रथम ने बताया कि वे बर्फ का आनंद लेने के लिए सचे जोत के लिए निकले थे। लेकिन, दोपहर दो बजे के करीब अचानक से हिमखंड से रास्ता बंद हो गया। बताया कि पहली बार पहाड़ और बर्फ देखने की चाह लिए वे यहां पर पहुंचे थे। उनके पास मार्ग से बर्फ तक हटाने के औजार नहीं थे। खैर, चंबा-बैरागढ़ वाया सचे जोत-किलाड़ मार्ग पर चलने वाले टैक्सी चालकों ने हिम्मत दिखाते हुए अपने वाहनों से औजार निकालकर बर्फ हटा रास्ता साफ किया। कहा कि हिमखंड के साथ अचानक से गिरी बर्फ को देखकर वे सड़क बहाल होने की उम्मीद ही खो चुके थे। पर्यटकों ने माता के मंदिर से लेकर भूत-ग्राउंड तक गाड़ियों को पास देने के लिए सड़क का विस्तारीकरण करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
लोक निर्माण विभाग के कार्यवाहक अधिशासी अभियंता रवि शर्मा ने बताया कि दो जेसीबी और एक पॉकलेन मौके पर भेज दी गई है। बताया कि मार्ग पर वाहनों को पास देने के लिए जगह बनाने का भी प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed