फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   An elderly man travelling from Kilad to Nerchowk for treatment died due to deteriorating health.

Chamba News: किलाड़ से इलाज के लिए नेरचौक जा रहे बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने से मौत

Wed, 08 Apr 2026 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 08 Apr 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
An elderly man travelling from Kilad to Nerchowk for treatment died due to deteriorating health.
कडू नाला के समीप किलाड़-कुल्लू मार्ग बंद होने पर ला रहे थे वापस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी से रूटीन चेकअप के लिए नेरचौक मंडी के लिए अपने रिश्तेदार के पास जा रहे बुजुर्ग की कडू नाला के समीप तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।
किलाड़-कुल्लू मार्ग कडू नाला के समीप बंद होने पर परिजन बुजुर्ग को वापस किलाड़ अस्पताल के लिए लेकर आने लगे लेकिन बीच राह ही ह्दयघात से बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान 77 वर्षीय हरिनाथ निवासी हुड़ान निवासी के रूप में हुई है। वहीं, लाहौल-स्पिति के सीमा के साथ लगते तिंदी के समीप स्थित कडू नाला में हुए भारी भरकम भूस्खलन को आखिरकार बीआरओ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बुधवार दोपहर बाद यातायात के लिए बहाल करवाया। यातायात के लिए मार्ग बहाल हो जाने पर लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते सोमवार को किलाड़-संसारी-कुल्लू-मनाली मुख्य सड़क का 60 मीटर हिस्सा भारी भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हो गया था। सड़क क्षतिग्रस्त होने से सुगलवास और कडू नाला नामक स्थान पर तीन टैक्सी वाहनों में सवार 20 महिलाओं, बच्चों और अन्य ने रात वाहनों में ही गुजारी थी। बीते मंगलवार को सुबह 8 बजे गाड़ियां कुल्लू के लिए रवाना हुईं। सूचना मिलने के बाद बीआरओ ने मोर्चा संभालते हुए बुधवार दोपहर बाद 3 बजे मार्ग वाहनों के लिए बहाल कर दिया। कार्यवाहक आवासीय आयुक्त अमनदीप सिंह ने बताया कि रूटीन चेकअप के लिए मंडी के लिए निकले बुजुर्ग की कडू नाला के समीप तबीयत बिगड़ने और किलाड़ लौटते वक्त मौत होने की सूचना मिली है। बताया कि किलाड़-कुल्लू मार्ग को बीआरओ की टीम ने बहाल करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed