{"_id":"6a454dc06b21fe4ac002875c","slug":"an-asha-worker-administered-polio-drops-to-children-in-the-citys-migrant-area-chamba-news-c-88-1-ssml1007-188540-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: शहर के प्रवासी क्षेत्र में आशा वर्कर ने बच्चों को पिलाई पोलियो ड्रॉप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: शहर के प्रवासी क्षेत्र में आशा वर्कर ने बच्चों को पिलाई पोलियो ड्रॉप्स
Wed, 01 Jul 2026 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 01 Jul 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
चंबा। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शहर के प्रवासी क्षेत्र में आशा वर्कर ने झुग्गी-झोपड़ियों पहुंचकर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई।
अभियान के दौरान प्रवासी परिवारों के बच्चों को पोलियो की खुराक देकर उन्हें पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने का प्रयास किया गया। आशा वर्कर ने प्रवासी बस्तियों और अस्थायी निवास स्थलों का भ्रमण कर ऐसे बच्चों की पहचान की जो नियमित टीकाकरण या पोलियो अभियान से छूट सकते थे। इस दौरान अभिभावकों को पोलियो की दवा के महत्व की जानकारी देते हुए प्रत्येक पात्र बच्चे को पोलियो ड्रॉप्स पिलाने के लिए प्रेरित किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पांच वर्ष तक का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। विभाग ने अभिभावकों से अपील की कि वे भविष्य में भी पोलियो एवं नियमित टीकाकरण अभियानों में सहयोग करें, ताकि बच्चों का स्वास्थ्य सुरक्षित रखा जा सके। संवाद