{"_id":"6ae772c025afcd1d4200efb0","slug":"amidst-high-end-jewellery-jewellers-have-unveiled-a-treasure-trove-of-offers-chamba-news-c-88-1-ssml1007-201758-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: महंगे गहनों के बीच ज्वेलर्स ने खोला ऑफरों का पिटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: महंगे गहनों के बीच ज्वेलर्स ने खोला ऑफरों का पिटारा
Sun, 01 Nov 2026 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 01 Nov 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
500 से 5000 रुपये तक नकद पुरस्कार जीतने का मौका, महंगे सोने-चांदी के बीच ग्राहकों को लुभाने की रणनीति
भाव में लगातार बदलाव से सीधे छूट मुश्किल, कूपन योजनाओं पर कारोबारियों का भरोसा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। सोने-चांदी के बढ़ते भाव ने आभूषणों की खरीदारी को महंगा कर दिया है। ऐसे में त्योहारी बाजार में ग्राहकों को जोड़ने के लिए ज्वेलर्स ने इनाम योजनाओं का सहारा लिया है।
गहनों की खरीद पर कूपन देकर 500 से 5000 रुपये तक के नकद पुरस्कार जीतने का अवसर दिया जा रहा है। कारोबारी सीधे छूट देने के बजाय ऐसे ऑफरों के माध्यम से ग्राहकों को आकर्षित करने में जुटे हैं। उनका प्रयास है कि कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद त्योहारों पर आभूषणों की खरीदारी का सिलसिला बना रहे।
स्थानीय ज्वेलर संजीव कुमार ने बताया कि त्योहारों पर सोने और चांदी के आभूषण खरीदने का विशेष महत्व है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कूपन और नकद इनाम जैसी योजनाएं शुरू की गई हैं। इससे खरीदारी करने वालों को पुरस्कार जीतने का अवसर भी मिलता है।
विज्ञापन
कारोबारी ललित सोनी ने बताया कि सोने-चांदी के भाव में लगातार बदलाव के कारण सीधे डिस्काउंट देना फिलहाल संभव नहीं है। इसलिए ग्राहकों को लाभ पहुंचाने के लिए अलग-अलग ऑफर और योजनाएं चलाई जा रही हैं।
ग्राहक सरोज कुमारी ने बताया कि त्योहारों पर लोग अपनी जरूरत और बजट के अनुसार आभूषण खरीदते हैं। ऐसी योजनाओं से खरीदारी पर अतिरिक्त लाभ मिलने की उम्मीद रहती है। वहीं, ललिता देवी ने कहा कि ऑफर के साथ पसंद के गहने खरीदने और इनाम जीतने का मौका भी मिलता है।
--
सोने-चांदी के भाव
धातु
कीमत
22 कैरेट सोना (10 ग्राम)
1,35,000 रुपये
24 कैरेट सोना (10 ग्राम)
1,45,000 रुपये
चांदी (10 ग्राम)
1,990 रुपये