फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   American University professor visited Dalhousie Hospital

Chamba News: पुख्तला जंगल में अवैध कटान मामले की विभागीय जांच शुरू

Mon, 27 Nov 2023 10:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 27 Nov 2023 10:30 AM IST
विज्ञापन
American University professor visited Dalhousie Hospital
पुख्तला जंगल मे अवैध रूप से काटे गए कायल के पेड़। संवाद
चंबा। चुराह वन मंडल के पुख्तला जंगल में अवैध कटान के मामले पर विभाग ने जांच बिठा दी है। वन रक्षक की मौजूदगी होते हुए जंगल में पेड़ों का अवैध कटान होने और अन्य पहलुओं पर विभाग ने अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है। वहीं, विभाग ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवा दी है।  
विज्ञापन


अब वन विभाग और पुलिस की टीम संयुक्त रूप से अवैध कटान को अंजाम देने वाले की तलाश कर रही है। वन विभाग के अधिकारी इस बात की भी गंभीरता से जांच कर रहे हैं कि अवैध रूप से पेड़ काटने के बाद लकड़ी के स्लीपर भी बना दिए और वन रक्षक सहित अन्य फील्ड स्टाफ को इसकी भनक भी नहीं लगी। 
विज्ञापन


जैसे ही वन विभाग के पास जंगल में अवैध कटान होने की गुप्त सूचना पहुंची तो वन मंडल अधिकारी ने तुरंत संबंधित रेंज के अधिकारियों को जांच करने के लिए जंगल में जाने के आदेश दिए। जब अधिकारियों ने जंगल में जाकर छानबीन की तो इसमें तीन से चार पेड़ कायल के अवैध रूप से काटे हुए मिले। लकड़ी के स्लीपर भी वहां पड़े हुए थे, जिन्हें वन काटु ठिकाने लगाने की फिराक में थे। मगर विभाग ने कार्रवाई करते हुए इन्हें अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, वन विभाग ने कर्मचारियों की लापरवाही का पता लगाने के लिए जांच भी बिठा दी है। वन मंडलाधिकारी स्वयं इस मामले में जांच कर रहे हैं। मामले में वन रक्षक से लेकर वन खंड अधिकारी और वन परिक्षेत्र अधिकारी से भी पूछताछ की जा सकती है। यदि जांच में विभागीय कर्मचारियों की लापरवाही पाई जाती है तो उन्हें विभागीय कार्रवाई का भी सामना करना पड़ेगा।

वनमंडल अधिकारी चुराह सुशील कुमार गुलेरिया ने कहा कि पुख्तला जंगल में अवैध कटान का मामला सामने आने पर विभाग ने जांच बिठा दी है। इसमें विभागीय कर्मचारी की लापरवाही रही या नहीं, इसको लेकर सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। वन काटुओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed