{"_id":"5749d0494f1c1b2f07691c0a","slug":"ambulance-employee-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":" 108 और 102 एंबुलेंस सेवा के तीन कर्मचारी नौकरी से निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
108 और 102 एंबुलेंस सेवा के तीन कर्मचारी नौकरी से निकाले
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
Updated Sat, 28 May 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा में 108 व 102 एंबुलेंस के तीन कर्मियों को कंपनी प्रबंधन ने टर्मिनेट लेटर थमा दिया है। एक ईएमटी, एक पायलट और एक कैप्टन को निकालने की वजह का कोई भी जिक्र नहीं किया गया है। नौकरी से निकाले गए एक कर्मचारी को बेहतर कार्य करने के लिए दो बार बेस्ट पायलट का अवार्ड मिल चुका है। ऐसे में लापरवाही से काम करने का सवाल ही पैदा नहीं होता।
निकाले गए कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने कुछ दिन पहले अपनी मांगों को लेकर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ आवाज बुलंद की थी। जिसकी वजह से उन्हें नौकरी से निकाला जा रहा है। निकाले गये कर्मचारी 108 एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी भी हैं। टर्मिनेट हुए कर्मचारियों योगेश ठाकुर, मोहम्मद रफी और मोहम्मद रफीक ने बताया कि जब वे अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे थे। उस दौरान कंपनी प्रबंधन ने उन्हें निकालने की धमकी दी थी। सोमवार को 108 एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को ज्ञापन भेजेगी।