फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Along with the responsibility of MS, Dr. is also treating children. money lender

Chamba News: एमएस की जिम्मेदारी के साथ बच्चों का इलाज भी कर रहे डाॅ. महाजन

Thu, 03 Oct 2024 10:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 03 Oct 2024 10:00 PM IST
विज्ञापन
Along with the responsibility of MS, Dr. is also treating children. money lender
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में चिकित्सा अधीक्षक के पद पर कार्यरत डॉक्टर विशाल महाजन मरीजों की नब्ज भी देख रहे हैं।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक की कुर्सी पर बैठने के साथ वह बीमार बच्चों का इलाज करने के लिए पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रहे हैं। सुबह वह अस्पताल में भर्ती बीमार बच्चों का स्वास्थ्य जांचने के लिए दौरा करते हैं। उसके बाद शिशु रोग ओपीडी में बैठकर बीमार बच्चों का इलाज भी करते हैं। इसके बाद चिकित्सा अधीक्षक की कुर्सी पर बैठकर अस्पताल प्रबंधन का कार्य देखते हैं। इससे पहले जब उनके पास मुख्य चिकित्सा अधिकारी का कार्यभार था, तब भी वह समय निकालकर बीमार बच्चों को अपने कार्यालय में ही देखते थे। वह बतौर शिशु रोग विशेषज्ञ चंबा में तबसे सेवाएं दे रहे हैं, जब चंबा जिला में कोई भी शिशु रोग विशेषज्ञ नहीं था। उस दौरान भी बीमार बच्चों को अस्पताल से छुट्टी के बाद अपने घर पर देख लेते थे। यही वजह है कि जिला चंबा के लोगों में उनके प्रति काफी सम्मान है। इसके चलते डॉक्टर विशाल महाजन भी जिला चंबा के बीमार बच्चों के इलाज को लेकर हमेशा तत्पर रहते हैं।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed