फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Along with the cylinder, you will also get the message of singing and getting votes.

Chamba News: सिलिंडर के साथ मिलेगा मू भी गाणा, वोट पाणा का संदेश

Thu, 25 Apr 2024 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 25 Apr 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Along with the cylinder, you will also get the message of singing and getting votes.
चंबा। लोकतंत्र के महापर्व में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपस्वाल ने उपायुक्त कार्यालय परिसर से मतदाता जागरूकता अपील और मतदान संदेश स्टीकर लांच किया। जिले के हजारों गैस उपभोक्ताओं के घर सिलिंडर के साथ अब एक जून को मतदान जरूर करने की अपील भी पहुंचेगी। उपायुक्त ने बताया कि भूरे भालू के संरक्षण और मतदाता जागरूकता के लिए मू भी गाणा, वोट पाणा.. टैग लाइन पर आधारित भोलू नामक शुभंकर प्रतीक वाला यह स्टीकर जिले में एलपीजी उपभोक्ताओं को दिए जाने वाले हर सिलिंडर से चिपकाया जाएगा। परिवहन के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले विभिन्न वाहनों एवं प्रमुख स्थानों में भी यह स्टीकर लगाया जाएगा, जिससे मतदान के महत्व का संदेश हर मतदाता तक पहुंचे। स्टीकर के माध्यम से देश के प्रति अपना दायित्व निभाने को लेकर 1 जून को मतदान करने की अपील के साथ मतदाताओं के सहायतार्थ टोल फ्री नंबर 1950 की जानकारी दी गई है। जिले में 10 गैस एजेंसियों के माध्यम से उपभोक्ताओं को हर माह औसतन लगभग 50,000 सिलिंडर दिए जाते हैं। इस तरह से मतदाता जागरूकता का यह संदेश दूरदराज के क्षेत्रों में भी लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करेगा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed