फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Allegations of not running the bus according to the schedule

Chamba News: समयसारिणी अनुसार बस न चलाने का आरोप

Sat, 13 May 2023 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 13 May 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
Allegations of not running the bus according to the schedule
चंबा। ग्रामीणों ने निगम प्रबंधन पर चंबा से लिल्ह के लिए सायंकालीन चलने वाली सरकारी बस को समयानुसार न चलाने का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि एक घंटे देरी से बस अड्डे से भेजे जाने वाली वाली बस रात दस बजे तक लिल्ह में पहुंच रही है। इससे मध्यरात्रि 12:00 बजे तक ही ग्रामीण अपने घरों में पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इसके बारे में परिवहन निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को अवगत करवाने के बावजूद समस्या का हल नहीं किया सका है। महिंद्र सिंह, सरणो राम, आसो राम, सुरेश कुमार, कमला देवी, मीनाक्षी, अनीता देवी, छुणको देवी, आत्मा राम, विनोद कुमार आदि ने बताया कि बस अड्डा कसाकड़ा से चंबा से लिल्ह रूट पर सायंकालीन 6:30 बजे बस रवाना होने का समय है। बावजूद इसके बीते तीन सप्ताह से सायं 7:30 बजे बस निर्धारित रूट पर भेजी जा रही है। इससे महिलाओं, कर्मचारी वर्ग और दिहाड़ीदार समयानुसार अपने घरों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। बताया कि सायं 9 से लेकर 10 बजे तक ही सरकारी बस लिल्ह बस स्टॉप पर पहुंच रही है। इसके बाद ग्राम पंचायत किलोड़, प्रीणा, कनेड़, गाण और गुराड़ का सफर तय पर सवारियां रात 12:00 बजे घर पहुंच रही हैं। क्षेत्र में तेंदुए और जंगली जानवरों का आतंक है। ऐसे में बस में सफर करने वाले लोगों को भय सताता रहता है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने बताया कि बस को समयसारिणी अनुसार ही चलाने के निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed