{"_id":"67055cad4b5d9df3910ffa7e","slug":"allegations-of-assault-house-breaking-and-missing-child-chamba-news-c-88-1-ssml1004-134754-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मारपीट, घर में घुसकर तोड़फोड़ और बच्चा गायब करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मारपीट, घर में घुसकर तोड़फोड़ और बच्चा गायब करने का आरोप
Tue, 08 Oct 2024 09:54 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 08 Oct 2024 09:54 PM IST
विज्ञापन
चंबा मारपीट मामले को लेकर एसपी को ज्ञापन सोंपने जाते प्रभावित।संवाद
चंबा। विकास खंड मैहला की घघरोथा पंचायत के मलौठी निवासी अब्दुल कादिर ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर 11 लोगों के खिलाफ उनके घर पर हमला कर मारपीट, घर में तोड़-फोड़ करने और चार वर्षीय बच्चे को गुम करने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले में पुलिस ने दो महिलाओं का मेडिकल भी करवाया है। पुलिस अधीक्षक से पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित अब्दुल कादिर पुत्र इब्राहिम निवासी मलौठी ने बताया कि सोमवार सुबह वह घर पर काम कर रहे थे। नूर हसन निवासी मलौठी परगना गुदियाल कई स्थानीय और पंजाब से लोगों को लेकर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। उन्होंने घर पर पथराव करना शुरू कर दिया। इसके बाद घर में घुसकर तोड़-फोड़ भी की। महिलाओं और बच्चों के साथ भी मारपीट की। चार वर्षीय मुहम्मद गफूर को सिर पर पत्थर मारकर घायल कर दिया। बताया कि जब घायल बच्चे को पीठ पर चंबा ला रहे थे तो आरोपियों ने बच्चे को छीन लिया। इसका अभी तक कोई पता नहीं चला है। आरोपी के साथ आए लोगाें ने उसकी घास को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मांग उठाई है कि आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए और उसके बच्चे को तलाशा जाए। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि व्यक्ति ने ज्ञापन सौंप कर मामले की जांच करने और लापता बच्चे को तलाश करने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो महिलाओं का मेडिकल करवाया है।
विज्ञापन
--