फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   All ROs should submit the report of illegal encroachment on forest land soon: Ravi Guleria

वन भूमि पर अवैध कब्जों की रिपोर्ट सभी आरओ शीघ्र करें प्रस्तुत : रवि गुलेरिया

Fri, 28 Mar 2025 10:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 28 Mar 2025 10:41 AM IST
विज्ञापन
All ROs should submit the report of illegal encroachment on forest land soon: Ravi Guleria
चंबा। वन भूमि पर किए गए अवैध कब्जों की रिपोर्ट बनाकर वन परिक्षेत्र अधिकारी शीघ्र डीएफओ कार्यालय में जमा करवाएं। यह निर्देश डीएफओ पांगी रवि गुलेरिया ने अपने सभी वन परिक्षेत्र अधिकारियों को वीरवार को हुई मासिक समीक्षा बैठक के दौरान दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि वन परिक्षेत्र अधिकारी यह भी सुनिश्चित करें कि वन रक्षक दो अप्रैल को होने वाली ग्राम सभा में जाकर लोगों को जंगल की आग और वन्य जीव के संघर्ष के बारे में जागरूक करें। उन्होंने कहा कि दो अप्रैल को सभी पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। ऐसे में वहां पंचायत के प्रतिनिधि व अन्य ग्रामीण मौजूद रहते हैं। ऐसे में वहां जाकर वन रक्षक सभी लोगों को जंगल में लगने वाली आग से होने वाले नुकसान के बारे में आसानी से जागरूक कर सकते हैं। इसके अलावा वन्य जीवों व लोगों के बीच होने वाली अनचाही मुठभेड़ को कैसे रोका जा सकता है। उसके बारे में भी पूरी जानकारी लोगों को सांझा करे। उन्होंने यह निर्देश दिए कि वन संपदा को वन काटुओं से बचाने के लिए सभी वन कर्मचारी पूरी सक्रियता के साथ डयूटी करें। इसके लिए वह स्वयं भी संवेदनशील वन बीटों को निरीक्षण करेंगे। इसलिए ऐसी बीटों पर तैनात वन रक्षक सहित अन्य कर्मचारी पूरी मुस्तैदी के साथ वहां डयूटी निभाएं। ताकि वन संपदा की किसी प्रकार की चोरी न हो सके। इस बैठक में पांगी वन मंडल के सभी वन परिक्षेत्र अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed