फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   AIDS patients will get ART medicines in Medical College Chamba

Chamba News: एड्स मरीजों को मेडिकल कॉलेज चंबा में मिलेंगी एआरटी दवाइयां

Sat, 25 Jan 2025 04:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 25 Jan 2025 04:48 AM IST
विज्ञापन
AIDS patients will get ART medicines in Medical College Chamba
चंबा। जिला एड्स कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हरित पुरी ने प्रदेश में 7500 लोग एचआईवी के साथ जी रहे हैं, जिनमें से 160 मरीज चंबा जिले में हैं। इन मरीजों को फिलहाल एआरटी (एंटी-रेट्रोवायरल थेरेपी) दवाइयों के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज जाना पड़ता है। जल्द ही मेडिकल कॉलेज चंबा में एआरटी दवाइयां उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

वह शुक्रवार को राष्ट्रीय युवा दिवस अभियान के तहत पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज चंबा में जिला स्तरीय कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने एड्स और एचआईवी से संबंधित जानकारी देते हुए कहा कि एड्स एक लाइलाज बीमारी है, जो एचआईवी वायरस के कारण होती है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर देता है, जिससे व्यक्ति कई गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हो जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार एचआईवी पॉजिटिव मरीजों और उनके सहयोगियों के लिए एआरटी दवाइयों के लिए निशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान करती है। साथ ही मरीजों को 1500 रुपये मासिक सहायता भी दी जाती है। जिला चंबा में एड्स और एचआईवी के एकीकृत परामर्श और जांच केंद्र नागरिक अस्पताल भरमौर, चुवाड़ी, तीसा, किहार के साथ ही पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टर मेकिंग में एमबीबीएस की प्रशिक्षु मन्नत प्रथम
राष्ट्रीय युवा दिवस अभियान के तहत पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज चंबा में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की प्रशिक्षु मन्नत ने पहला, आबिद ने दूसरा और ध्रुव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed