फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   agitation for no water supply in one week

बैरागढ़ में पानी न आने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sun, 26 Feb 2017 09:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, तीसा (चंबा)।
ब्यूरो, अमर उजाला, तीसा (चंबा)। Updated Sun, 26 Feb 2017 09:49 PM IST
विज्ञापन
agitation for no water supply in one week
water - फोटो : water

क्षेत्र के बैरागढ़ में एक हफ्ते से पेयजल सप्लाई न आने से खफा ग्रामीणों ने रविवार को खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन किया। विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि एक हफ्ते से पानी नहीं आ रहा है और विभाग कुछ नहीं कर पा रहा है।

विज्ञापन


इससे गांव में रहने वाले 100 परिवार पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। वर्तमान में ग्रामीण दो किलोमीटर दूर सतनाला से पानी ला रहे हैं। नाले का पानी पीने से बीमारियों के फैलने की भी आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन


बैरागढ़ गांव को पेयजल सप्लाई दो किलोमीटर दूर रानी कोट से दी गई है। गांव को पेयजल सप्लाई पहुंचाने के लिए जो पाइपें बिछाई गई हैं, वे काफी पुरानी हो चुकी हैं। कई पाइपें क्षतिग्रस्त हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके स्थान पर विभाग ने रबड़ की पाइपें डाली हैं, वह भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। ग्रामीणों में करतार सिंह, लोभी राम, मोहन लाल, संजीव कुमार, अंबिया राम, रीता देवी, रेखा, सरिता और मान सिंह ने बताया कि बैरागढ़ गांव में सात दिनों से पेयजल सप्लाई बंद पड़ी है।

इसके कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। गांववासी पीने के लिए पानी दो किमी दूर नाले से ढो रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांव में बंद पड़ी पेयजल सप्लाई के बारे में कई बार विभागीय कर्मचारी को बताया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।


उन्होंने जिला प्रशासन और विभाग से मांग की है कि बैरागढ़ गांव की बंद पड़ी पेयजल सप्लाई को जल्द बहाल किया जाए। सहायक अभियंता भानू प्रताप ने बताया कि मेरे ध्यान में समस्या लाई गई है। जल्द ही संबंधित कनिष्ठ अभियंता को मौके पर भेज कर गांव की बंद पड़ी पेयजल सप्लाई को बहाल करवाया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed