{"_id":"658b0b847c86b3872702e657","slug":"after-the-blast-lights-remained-off-for-three-hours-in-dhadog-locality-chamba-news-c-88-1-ssml1004-15141-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: धमाके के बाद धड़ोग मोहल्ले में तीन घंटे तक गुल रही बत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: धमाके के बाद धड़ोग मोहल्ले में तीन घंटे तक गुल रही बत्ती
विज्ञापन
चंबा। शहर के धड़ोग मोहल्ले में मंगलवार सुबह 9:00 बजे जोरदार धमाके के बाद मोहल्ले में बिजली गुल हो गई। विद्युत सप्लाई बंद होने से की सूचना मिलने के बाद विद्युत बोर्ड प्रबंधन के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर विद्युत सप्लाई को बंद कर और तकनीकी खराबी को तलाश कर उसे ठीक करने का कार्य आरंभ किया। तीन घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर 12:00 बजे जली केबल को बदलने पर ही मोहल्ले में विद्युत सप्लाई सुचारू हो पाई।
मोहल्लावासी रमेश कुमार, प्रवीण कुमार, मनोहर लाल, रविंद्र कुमार, केशव चंद, अशोक कुमार, नरेंद्र कुमार और दलीप कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह मोहल्ले में बिजली की सप्लाई जोरदार धमाके के बाद बंद पड़ गई। बिजली सप्लाई बंद होने से नौकरीपेशा, विद्यार्थियों को अपने रोजमर्रा के कार्य निपटान में परेशानियों का सामना करना पड़ा। आलम, यह रहा कि ट्रांसफार्मर में बिजली का लोड अधिक बढ़ने से अचानक से केबल में लोड बढ़ गया। इसके बाद जोरदार धमाके के साथ केबल जली और मोहल्ले में बिजली बंद पड़ गई। खैर, सूचना मिलने के बाद विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर जली बिजली केबल लाइन को सुचारू करवा कर सप्लाई को बहाल करवाया।
इनसेट
विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता परवेश कुमार ने बताया कि मोहल्ले में बंद पड़ी बिजली लाइन को सुचारू करवा दिया गया। सर्दियों में बिजली का लोड बढ़ने से आए दिन बिजली लाइनें, केबल जलने की समस्याएं पेश आ जाती है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपने बिजली के लोड को रिवाइज करवाने की उपभोक्ताओं से अपील की है।