{"_id":"663f9e006a8d62001600e091","slug":"after-the-argument-the-situation-escalated-into-a-fight-cross-case-registered-chamba-news-c-88-1-ssml1004-124569-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बहस के बाद मारपीट तक पहुंच गई नौबत, क्रॉस केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बहस के बाद मारपीट तक पहुंच गई नौबत, क्रॉस केस दर्ज
Sat, 11 May 2024 10:04 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 11 May 2024 10:04 PM IST
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। चुवाड़ी क्षेत्र में दो लोगाें में आपसी मतभेद के बाद बहसबाजी और फिर नौबत मारपीट तक पहुंचने के मामले में क्राॅस एफआईआर दर्ज हुई है।
पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर दोनों की लोगों के मेडिकल करवाए हैं। मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही पुलिस इस मामले में आगामी कदम उठाएगी।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार क्षेत्र में दो लोग आपस में बैठकर बातें कर रहे थे। बाद में मामला बिगड़ने पर वे आपस में ही गुत्थमगुत्था हो गए। इसके बाद एक व्यक्ति वहां से चला गया। दूसरा व्यक्ति जब घर के लिए निकला तो रास्ते में अन्य व्यक्ति के साथ पहुंचे लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। खैर, जैसे-तैसे कर उनके चंगूल से छूट कर व्यक्ति पुलिस थाना चुवाड़ी पहुंचा। पीड़ित ने व्यक्ति और उसके साथ अन्य लोगों पर उसके साथ मारपीट करने की तहरीर दी। इसके तहत पुलिस ने उसका मेडिकल करवाया, जबकि कुछ ही देर में दूसरा व्यक्ति भी मारपीट की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने उसका भी मेडिकल करवाया। खैर, अब मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई पुलिस की ओर से की जाएगी। डीएसपी डलहौजी हेमंत कुमार ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट के बाद पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज की है। बहरहाल, दोनों पीड़ियों के मेडिकल करवा लिए गए हैं।
--