{"_id":"6afddc4e9fe2e3ea5104de73","slug":"harjit-will-receive-50-percent-of-the-compensation-amount-chamba-news-c-88-1-ssml1004-203354-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: हरजीत को मिलेगी मुआवजा राशि की 50 फीसदी रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: हरजीत को मिलेगी मुआवजा राशि की 50 फीसदी रकम
विज्ञापन
चंबा। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण (एमएसीटी-द्वितीय) चंबा ने हरजीत की अर्जी पर अहम आदेश सुनाया है। हरजीत ने अपनी उच्च शिक्षा के लिए मुआवजा राशि जारी करने की मांग की थी। अधिकरण ने उसके नाम पर जमा 2,28,163 रुपये की मुआवजा राशि में से 50 फीसदी रकम ब्याज सहित जारी करने के निर्देश दिए हैं।
यह राशि उसे बैंक खाते का विवरण, पासबुक, उचित पहचान और रसीद प्रस्तुत करने पर मिलेगी। अधिकरण ने कार्यालय के नाजिर को आदेश की अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। हरजीत ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 166 के तहत वर्ष 2008 में मुआवजे के लिए याचिका दायर की थी। अधिकरण ने 20 जून 2009 को हरजीत के पक्ष में 4.49 लाख रुपये मुआवजा नौ फीसदी सालाना ब्याज सहित देने के आदेश दिए थे। मुआवजे की राशि जमा करवा दी गई थी, लेकिन हरजीत के हिस्से की 2,28,163 रुपये की रकम अब तक वितरित नहीं हुई थी।
हरजीत के अधिवक्ता ने राशि जारी करने की अर्जी दायर की। इसमें उच्च शिक्षा के लिए पैसों की आवश्यकता बताई गई। सुनवाई में प्रतिवादी नोटिस के बावजूद पेश नहीं हुआ, जिसके बाद एकतरफा कार्रवाई हुई। अधिकरण ने रिकॉर्ड और सिविल की रिपोर्ट का अवलोकन किया, जिसमें उच्च न्यायालय से कोई स्थगन आदेश नहीं मिला। हरजीत के मैट्रिक दस्तावेज से उसके बालिग होने की पुष्टि हुई। इन सभी तथ्यों पर विचार के बाद पीठासीन अधिकारी रमणीक शर्मा ने आदेश जारी किए।