Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Devotees thronged to mark the Prakash Parv of Guru Nanak Dev.

Chamba News: गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर उमड़ी संगत

Wed, 18 Nov 2026 10:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Devotees thronged to mark the Prakash Parv of Guru Nanak Dev.
चंबा। सिख धर्म के संस्थापक एवं प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में चंबा शहर में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को अमृतवेले सुबह साढ़े चार बजे गुरुद्वारा श्री गुरु अर्जुन देव जी से प्रभात फेरी निकाली गई। इस मौके पर कुलदीप सिंह, सतपाल सिंह, हरजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। इसमें बड़ी संख्या में संगत ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रभात फेरी गुरुद्वारे से शुरू होकर निचली जुलाकड़ी, पुराना बस अड्डा सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरी। इस दौरान संगत ने गुरबाणी का मधुर गायन किया। गुरु साहिब के जयकारों से शहर की गलियां गूंज उठीं। श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा के साथ गुरु चरणों में शीश नवाया। सुबह करीब सात बजे प्रभात फेरी वापस गुरुद्वारा श्री गुरु अर्जुन देव जी पहुंची, जहां अरदास के साथ इसका समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed