{"_id":"603929818ebc3ee95e764490","slug":"after-mahila-400-fake-poor-out-of-35-panchayats-of-chamba-chamba-news-sml3624049123","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैहला के बाद अब चंबा की 35 पंचायतों में निकले 400 फर्जी गरीब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैहला के बाद अब चंबा की 35 पंचायतों में निकले 400 फर्जी गरीब
विज्ञापन
चंबा। पहले मैहला ब्लॉक में फर्जी गरीब परिवारों का खुलासा हुआ तो अब चंबा ब्लॉक की 45 में से 35 पंचायतों में करीब चार सौ फर्जी गरीब परिवार निकले हैं। हालांकि, शेष दस पंचायतों में भी फर्जी गरीब परिवारों की तलाश के लिए सर्वे किया जा रहा है। फर्जी तरीके से बीपीएल सूची में शामिल हुए इन परिवारों को प्रशासन बाहर का रास्ता दिखाएगा और पात्र परिवारों को ही बीपीएल सूची में शामिल किया जाएगा। प्रशासन की इस मुहिम का मकसद पात्र गरीब लोगों को बीपीएल से मिलने वाली सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करना है।
जानकारी के मुताबिक सर्वे के दौरान पटवारी से फर्जी बीपीएल परिवारों की संपत्ति की फीडबैक ली जा रही है और पंचायतों से ही यह सूचना ब्लॉक कार्यालय तक पहुंच रही है। बहरहाल, बीपीएल सूची से बाहर होने की खबर से फर्जी बीपीएल परिवारों में हड़कंप मच गया है। पंचायत प्रतिनिधियों से सांठगांठ करने का भी दौर शुरू हो गया है। गौरतलब है कि एसडीएम शिवम प्रताप सिंह ने उपमंडल चंबा के दो ब्लॉकों में फर्जी (अपात्र) बीपीएल परिवारों की पड़ताल के निर्देश दिए थे। मैहला ब्लॉक में पड़ताल पूरी होने के बाद चंबा ब्लॉक में प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
अब दस पंचायतें ही शेष हैं। ब्लॉक कार्यालय की ओर से सूची सोमवार तक एसडीएम कार्यालय चंबा में उपलब्ध करवा दी जाएगी। विकास खंड अधिकारी चंबा ओपी ठाकुर का कहना है कि अब तक 35 पंचायतों से मिली सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक करीब चार सौ फर्जी बीपीएल परिवारों की सूची तैयार है। कहा कि शेष दस पंचायतों में सर्वे जारी है। कहा कि सोमवार तक पूरी रिपोर्ट तैयार कर एसडीएम चंबा कार्यालय में उपलब्ध करवाई जाएगी। अपात्र परिवारों को हटाकर पात्रों को बीपीएल सूची में शामिल करने की एसडीएम चंबा की मुहिम से फर्जी बीपीएल परिवारों में हड़कंप मच गया है।