{"_id":"5e9340a28ebc3e6fa571dfe4","slug":"after-government-order-quarntine-person-send-to-home-chamba-news-sml33023852","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के आदेशनुसार ही घर भेजे जाएंगे क्वारंटीन पर रखे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार के आदेशनुसार ही घर भेजे जाएंगे क्वारंटीन पर रखे लोग
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। जिले के 20 क्वारंटीन केंद्रों में रखे 527 लोगों को घर भेजने का फैसला सरकार के आदेश पर ही लिया जाएगा। सोमवार को सरकार की ओर से इस संबंध में निर्देश आ सकते हैं। नैनीखड्ड क्वारंटीन सेंटर में रखे लोग एक दिन पहले घर जाने के लिए हंगामा करने पर उतर आए थे।
इसकी वजह यह है कि क्वारंटीन में रखे ज्यादातर लोगों को 14 दिन का समय हो चुका है और इसके बाद वह अब घर जाने की बात कह रहे हैं। मगर प्रशासन के मुताबिक सरकार के आदेश आने के बाद ही इस संबंध में फैसला लिया जाएगा। प्रशासन ने बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को क्वारंटीन केंद्रों में रखा था ताकि किसी भी संभावित मरीज से संक्रमण के खतरे को टाला जा सके।
पहले इसको देखते हुए लोगों को 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया गया था। मगर कई मरीजों में इसके बाद भी लक्षण सामने आ रहे हैं। इसको देखते हुए अब प्रशासन क्वारंटीन पर रखे लोगों को घर भेजने से पहले सरकार के आदेशों का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
एडीसी चंबा मुकेश रेपस्वाल ने बताया कि क्वारंटीन रखे लोगों को घर भेजने या न भेजने को लेकर सरकार के आदेश आने का इंतजार किया जा रहा है। सोमवार को सरकार के नए आदेश प्रशासन के पास पहुंच जाएंगे। इसके अनुसार ही क्वारंटीन पर रखे लोगों को घर भेजने या न भेजने का निर्णय लिया जाएगा।