फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Advisory issued to save fruit trees affected by fire

Chamba News: आग से प्रभावित फलदार पेड़ों को बचाने के लिए एडवाइजरी जारी

Fri, 20 Dec 2024 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 20 Dec 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Advisory issued to save fruit trees affected by fire
चंबा। जंगल की आग से प्रभावित फलदार पेड़ों को बचाने और उन्हें जल्दी ठीक करने के लिए उद्यान विभाग ने बागवानों को विशेष सलाह दी है। विशेषज्ञों ने कहा कि आग से जले पेड़ों की मुरझाई शाखाओं, पत्तियों और तनों को काटकर तुरंत हटा दें, ताकि संक्रमण को रोका जा सके। कटे हुए हिस्सों पर नीम का तेल लगाकर संक्रमण से बचाव करें।
विज्ञापन

उद्यान विभाग ने मिट्टी की पोषण क्षमता बढ़ाने के लिए कम्पोस्ट, वर्मी कम्पोस्ट और जैविक खाद का उपयोग करने की सलाह दी है। आग के प्रभाव से जड़ों को नमी प्रदान करने के लिए पेड़ों को नियमित रूप से पानी दें और मल्च का उपयोग करें। ड्रिप सिंचाई प्रणाली से जड़ों तक पानी पहुंचाना अधिक प्रभावी होगा।
विज्ञापन

पेड़ों की स्थिति की नियमित निगरानी करते हुए, नए पत्तों और शाखाओं के विकास पर ध्यान दें। यदि पेड़ की स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है, तो विशेषज्ञों से परामर्श लें। गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त पेड़ों को हटाकर नए पौधे लगाना अधिक व्यावहारिक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग की घटनाओं से बढ़ी बागवानों की चिंता**
बीते दिनों चुराह परिक्षेत्र में कई सेब के पेड़ आग की चपेट में आ गए, जिससे बागवानों को भारी नुकसान हुआ है। पहले ही मौसम की मार झेल रहे बागवान अब आग की बढ़ती घटनाओं से परेशान हैं। उद्यान विभाग के उपनिदेशक डॉ. प्रमोद शाह ने कहा कि आग से प्रभावित बगीचों की जानकारी मिली है, हालांकि नुकसान की रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है। विभाग ने बागवानों को एडवाइजरी जारी करते हुए पेड़ों की देखभाल और सुधार के लिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed