फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Advance bookings for vehicle purchases on Ashtami have increased.

Chamba News: अष्टमी पर वाहन खरीदने के लिए बढ़ी एडवांस बुकिंग

Wed, 14 Oct 2026 12:14 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Advance bookings for vehicle purchases on Ashtami have increased.
चंबा। नवरात्र में नया वाहन खरीदना शुभ माना जाता है। अष्टमी के दिन वाहन खरीदने के लिए ग्राहक पहले से ही बुकिंग करवा रहे हैं। शहर के दोपहिया वाहन शोरूम में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी है। वाहन कारोबारियों को उम्मीद है कि अष्टमी तक बुकिंग का आंकड़ा और बढ़ेगा। साहिल होंडा की मालिक तमन्ना खोखर ने बताया कि अष्टमी और दीपावली के मद्देनजर पहले से ही वाहनों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध करवाने की तैयारी की गई है। ग्राहकों की पसंद के अनुसार उन्हें वाहन उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। कई ग्राहक अष्टमी के लिए पहले ही एडवांस बुकिंग करवा चुके हैं। उन्होंने बताया कि अब तक उनके शोरूम में करीब 30 से 35 वाहनों की बुकिंग हो चुकी है। आने वाले दिनों में बुकिंग का आंकड़ा और बढ़ने की उम्मीद है। खोखर के अनुसार, ग्राहकों में होंडा एक्टिवा और शाइन की मांग अधिक देखने को मिल रही है। वहीं, शाह ऑटोमोबाइल के मालिक दानिश अली शाह ने बताया कि उनके शोरूम में अब तक करीब 40 से 45 वाहनों की बुकिंग हो चुकी है। अष्टमी तक बुकिंग में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि इस समय लगभग सभी वाहनों की औसतन बुकिंग हो रही है। वाहन कारोबारियों को उम्मीद है कि नवरात्र के शेष दिनों में खरीदारी का रुझान और बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed