फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Administration alert about possible visit of Prime Minister

प्रधानमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन सतर्क

Mon, 02 May 2022 10:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Administration alert about possible visit of Prime Minister
चंबा। प्रधानमंत्री के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। सोमवार को एतिहासिक चौगान का निरीक्षण कर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर स्थान का मुआयना किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाधीश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की स्टेज से लेकर अन्य व्यवस्थाओं को लेकर संभावनाएं जांची गईं। हालांकि अभी तक प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन सहित अन्य अधिकारी खुलकर बात नहीं कर रहे हैं लेकिन भाजपा नेता उनके दौरे के दावे कर रहे हैं। इसी माह के दूसरे सप्ताह में प्रधानमंत्री के चंबा आने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

ऐसे में हेलीपैड और चौगान को लेकर जिला प्रशासन तैयार करने में जुुट गया है। क्योंकि चौपर के जरिये प्रधानमंत्री सुल्तानपुर स्थित हेलीपैड में उतर सकते हैं। इसके लिए दो दिन पहले प्रशासनिक अमले ने हेलीपैड में जाकर व्यवस्था का जायजा लिया था। प्रधानमंत्री के काफिले को हेलीपैड से चंबा चौगान तक पहुंचाने की व्यवस्था को चेक किया गया। इस दौरान जिलाधीश ने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। हेलीपैड के रास्ते को चौड़ा भी किया जा सकता है। अब प्रशासन प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए चौगान में संभावनाएं और व्यवस्था जांचने में जुट गया है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा ने बताया कि प्रधानमंत्री का इसी माह दूसरे सप्ताह में दौरा संभावित है। इसके लिए प्रशासन तैयारियां कर रहा है। हालांकि उनके दौरे को लेकर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed