फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Additional night allowance pending for 45 months should be given soon

Chamba News: जल्द दिया जाए 45 महीने से रुका अतिरिक्त रात्रि भत्ता

Thu, 18 Jan 2024 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 18 Jan 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Additional night allowance pending for 45 months should be given soon
हिमाचल पथ परिवहन ड्राईवर्ज यूनियन चंबा क्षेत्र के चुनावों में नवनियु​क्ति पदा​धिकारी-सदस्य। स्त
चंबा। हिमाचल पथ परिवहन निगम की चालक यूनियन चंबा के चुनाव प्रदेशाध्यक्ष मिलाप चंद चौधरी अध्यक्षता में सर्वसम्मति से हुए।
विज्ञापन

प्रदेश प्रधान मान सिंह ठाकुर ने सरकार और प्रबंधन से मांग की है कि निगम में 500 चालकों की भर्ती तुरंत की जाए। कहा कि प्रति वर्ष 300 चालक निगम से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। चालकों पर भी अतिरिक्त बोझ बढ़ रहा है, क्योंकि आने वाले समय में सरकार नई बसों की खरीद कर रही है। कहा कि सरकार और प्रबंधन से यह भी मांग की है कि पिछले 45 महीने से रुका अतिरिक्त रात्रि भत्ता और अन्य भत्ते अति शीघ्र प्रदान किए जाएं। चालकों से किसी भी तरह की नाजायज रिकवरी तुरंत बंद की जाए।

प्रदेशाध्यक्ष मिलाप चंद्र चौधरी ने कहा कि प्रदेश के अन्य विभागों ने 50 हजार रुपये एरियर की किस्त दी है, परिवहन निगम के कर्मचारियों को यह किस्त आज तक नहीं दी गई है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि किस्त निगम के कर्मचारियों को भी दी जाए। इसके अलावा निगम की वर्कशॉप में कलपुर्जों की कमी को पूरा करने की भी मांग उठाई। इस दौरान राज्य सलाहकार सुरेश ठाकुर, प्रदेश प्रेस सचिव जगरनाथ ठाकुर, मंडलीय प्रधान बद्री भरमौरी और धर्मशाला यूनिट के प्रधान कुलदीप सिंह ठाकुर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed