{"_id":"60280bac8ebc3ee8fe1180a2","slug":"action-will-be-taken-if-violation-of-kovid-rules-in-school-chamba-news-sml360877786","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में कोविड नियमों की अवहेलना की तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में कोविड नियमों की अवहेलना की तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन
चंबा। जिले के 153 शीतकालीन सत्र के सरकारी स्कूलों में सोमवार से कोरोना गाइडलाइन के बीच पढ़ाई शुरू होगी। शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल प्रमुखों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। विभाग ने साफ किया है कि कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए जारी की गई गाइडलाइन के अनुरूप ही पढ़ाई व्यवस्था शुरू की जाए।
अगर किसी कक्षा में विद्यार्थियों की संख्या अधिक है तो वहां रोटेशन पॉलिसी चलाई जाए। सप्ताह के तीन-तीन दिन बच्चों को स्कूलों में बुलाया जाए। वहीं, दूसरी तरफ शिक्षा विभाग ने कोरोना गाइडलाइन की पड़ताल के लिए औचक निरीक्षण करने का भी फैसला लिया है। विभाग की ओर से स्कूलों में दबिश देकर व्यवस्था जांची जाएगी। अगर किसी स्कूल में कोविड गाइडलाइन की अवहेलना पाई जाती है तो संबंधित स्कूल मुखिया से जवाब तलब किया जाएगा। जिले में ग्रीष्मकालीन सत्र के 84 स्कूलों में पहले ही पढ़ाई व्यवस्था शुरू हो चुकी है। जबकि, शीतकालीन सत्र के स्कूलों में 14 फरवरी तक छुट्टियां हैं।
बहरहाल, 15 फरवरी से इन स्कूलों में भी विद्यार्थी पढ़ाई करने पहुुंचेंगे। उच्च शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र पाल ने बताया कि 15 फरवरी को शीतकालीन सत्र के स्कूल खुल रहे हैं। कहा कि स्कूल प्रमुखों को आदेश जारी कर दिए गए हैं।