फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Action will be taken if the workers are missing from the beats in winter

सर्दियोें में कर्मी बीटों से गायब रहे तो होगी कार्रवाई

Mon, 22 Nov 2021 07:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken if the workers are missing from the beats in winter
चंबा। सर्दियों में बीटों से गायब रहने वाले वनरक्षकों पर विभाग कड़ी कार्रवाई करेगा। इसके लिए सभी वनरक्षकों को कड़े आदेश जारी कर दिए गए हैं। अक्सर देखा जाता है कि सर्दियों में बर्फबारी होने पर बीटों से कर्मचारी गायब हो जाते हैं।
विज्ञापन

अधिकारी भी निरीक्षण के लिए बीटों तक नहीं पहुंच पाते। इसका फायदा उठाकर कर्मचारी ड्यूटी जाने से गुरेज करते हैं। इससे जंगल में वन काटुओं को अवैध कटान करने में आसानी हो जाती है। साथ ही जंगली जानवरों का शिकार करने वाले शिकारियों के हौसले भी बुलंद हो जाते हैं। इस बार सर्दियों में कोई भी कर्मचारी अपनी बीट से नदारद न रहे, इसके लिए विभाग ने पहले ही आदेश जारी कर दिए हैं। अधिकारी समय-समय पर बीटों का औचक निरीक्षण भी करेंगे। जो वनरक्षक या अन्य कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं पाया गया, उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, सर्दियों में जंगली जानवर पहाड़ों से निचले इलाकों में उतर आते हैं। ऐसे में शिकारी उनका शिकार करने के लिए अपनी बंदूकें तान लेते हैं। इसके चलते कई जंगली जानवर बर्फबारी होने पर शिकारियों की गोली का शिकार बन जाते हैं। ऐसे में अगर वन विभाग के कर्मचारी अपनी बीटों में मुस्तैद रहेंगे तो शिकारी जंगल में जानवरों का शिकार नहीं कर पाएंगे। कर्मचारियों के मुस्तैद होने से अवैध शिकारियों के साथ-साथ वन काटुओं पर भी शिकंजा कसेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वनमंडलाधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि सर्दियों में कोई भी कर्मचारी अपनी बीट से नदारद नहीं रहेगा। ड्यूटी से गायब रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बीटों में नियमित जांच के लिए विशेष उड़नदस्ते का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed