{"_id":"68a4a1d3fa73f04f510a41ae","slug":"accused-panchayat-secretary-and-je-interrogated-in-front-of-beneficiaries-chamba-news-c-88-1-ssml1006-158833-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: लाभार्थियों के सामने आरोपी पंचायत सचिव और जेई से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: लाभार्थियों के सामने आरोपी पंचायत सचिव और जेई से पूछताछ
Tue, 19 Aug 2025 09:39 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 19 Aug 2025 09:39 PM IST
विज्ञापन
चंबा। उपमंडल चुराह की पंचायत सनवाल में सवा करोड़ रुपये के सेब पौधों की खरीद घोटाले की जांच तेज हो गई है। पुलिस ने आरोपी पंचायत सचिव और कनिष्ठ अभियंता (जेई) को रिमांड अवधि के दौरान दो वार्डों में ले जाकर मौके पर पूछताछ की। जिन लाभार्थियों के नाम पर पौधे लगाए जाने थे, उन्हें भी बुलाकर आरोपियों से आमने-सामने सवाल किए गए। साथ ही बगीचों का निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट तैयार की गई।
लाभार्थियों ने मौके पर पुलिस को पूरी सच्चाई बताई। निरीक्षण के उपरांत दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 30 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इससे पहले पुलिस ने दोनों को पांच दिन की रिमांड पर लिया था और विभिन्न पहलुओं पर गहनता से पूछताछ की थी।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि इसकी रिपोर्ट बनाकर पुलिस ने अपनी जांच में शामिल कर लिया है। अब तक इस मामले में पंचायत प्रधान, उपप्रधान, पूर्व जिला परिषद सदस्य, पंचायत सचिव, जेई, ग्राम रोजगार सेवक सहित कुल आठ आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। आरोपियों की भूमिका पौधों की खरीद और लेन-देन से जुड़ी हुई है। बताया जा रहा है कि पुलिस अब मामले में शामिल उच्चाधिकारियों से भी पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन
यह है मामला
यह मामला वर्ष 2022 में सामने आया था। मनरेगा के अंतर्गत पौधरोपण के आठ कार्यों पर करीब सवा करोड़ रुपये खर्च दिखाए गए थे, लेकिन मौके पर कुछ ही पौधे लगाए गए और उनकी गुणवत्ता भी खराब पाई गई। शिकायत मिलने पर मामला पुलिस तक पहुंचा और अब इसकी जांच अंतिम चरण में है।