{"_id":"60f1b8588ebc3ea6e3726d95","slug":"accused-of-putting-substandard-taps-in-taps-chamba-news-sml3771403195","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलों में घटिया किस्म की टोंटियां लगाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नलों में घटिया किस्म की टोंटियां लगाने का आरोप
विज्ञापन
चंबा। ग्रामीणों ने हर घर नल योजना के तहत खरीदे गए सामान में घोटाले की आशंका जताई है। आरोप लगाया है कि जलशक्ति विभाग की ओर से नलों में लगाई जा रही टोंटियां घटिया किस्म की हैं। ग्रामीणों का कहना है कि टोंटी फ्री होने से पानी व्यर्थ ही बहता रहा है। लोगों को पाइप में लकड़ी डालकर पानी रोकना पड़ रहा है। इसके चलते विभागीय कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठना शुरू हो गए हैं। गौरतलब है कि जल जीवन मिशन केंद्र सरकार का एक प्रमुख कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य 2024 तक प्रत्येक घर में नल के माध्यम से पानी उपलब्ध करवाना है।
इसी क्रम में जिले में जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल योजना के तहत वर्ष 2020-2021 के लिए 51301 घरों को कनेक्शन दिए जाने हैं। जलशक्ति विभाग विभिन्न विस क्षेत्रों में पांच जुलाई तक 14,177 नल लगा चुका है। ग्रामीण क्षेत्रों में लगने वाले नलों की हालत इतनी खस्ता है कि नल लगाने के तुरंत बाद टोंटी फ्री हो जाती है। इस प्रकार की कई शिकायतें करियां वार्ड जिप सदस्य मनोज कुमार के पास भी पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि उनके वार्ड के तहत लगाए गए नलों से संबंधित कई शिकायतें उनके पास पहुंच रही हैं। कहा कि उन्होंने जलशक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता से इस मामले की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है।
सराहण वार्ड सदस्य शादी दत्त, ग्रामीण रमेश कुमार, शक्तिप्रसाद, रविंद्र कुमार, जीवन आदि का कहना है कि नल की टोंटी फ्री होने के साथ ही टूट जाती है।
जलशक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता रंजीत चौधरी ने कहा कि उनके पास इस प्रकार की शिकायत नहीं पहुंची है। कहा कि फील्ड स्टाफ को मौके पर भेजकर समस्या का हल करवाया जाएगा।