फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Accused of fake attendance and embezzling government money, case against former Principal Secretary

Chamba News: फर्जी हाजिरी लगा सरकारी पैसा डकारने का आरोप, पूर्व प्रधान-सचिव पर केस

Fri, 22 Sep 2023 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 22 Sep 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
Accused of fake attendance and embezzling government money, case against former Principal Secretary
चंबा। जिला चंबा की दो पंचायतों में श्रमिक की फर्जी हाजिरी लगाकर सरकारी पैसा डकारने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पूर्व पंचायत प्रधान, सचिव और मेट की मिलीभगत से यह सब हुआ है। आरटीआई के तहत ली गई सूचना में यह खुलासा हुआ है। सदर थाना चंबा में मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता रमेश कुमार ने बताया कि विकास खंड मैहला के चड़ी निवासी श्रमिक की एक ही समय में पंचायत चड़ी में मद मनरेगा के निर्माण कार्य और पंचायत मैहला में मद 13वां वित्तायोग के निर्माण कार्य पर हाजिरी लगाकर डबल राशि का भुगतान किया गया है।
विज्ञापन

बताया कि चड़ी पंचायत के पूर्व प्रधान ने श्रमिक को मनरेगा मद के तहत चेक बांध के निर्माण कार्य में 1 से 15 सितंबर 2012 तक हाजिर दिखाकर दस दिन का काम करवाया है। उसे 130 रुपये प्रतिदिन की दर से 1300 रुपये का भुगतान किया गया है। उक्त मस्टररोल की राशि को तत्कालीन प्रधान ने ही मुहर और हस्ताक्षर से प्रमाणित और पारित भी किया। इसी के आधार पर श्रमिक को भुगतान किया गया। यह कार्य मनरेगा अधिनियम 2005 के अनुसार सभी प्रकार की औपचारिकताएं पूरा करने के बाद करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी श्रमिक को मैहला पंचायत के पूर्व प्रधान और सचिव ने खेल मैदान और चहारदीवारी के मस्टररोल में 6 से 30 सितंबर 2012 तक उसे 25 दिन का काम करवाया और 130 रुपये के हिसाब से 3250 रुपये की राशि का भुगतान किया। मस्टररोल की राशि को तत्कालीन प्रधान ने मुहर और हस्ताक्षर से प्रमाणित और पारित भी किया। इसके बाद तत्कालीन सचिव ने मेट के नाम चेक काटकर दिया। मेट ने अपने स्तर पर श्रमिक को 3250 रुपये मस्टररोल पर लगी हाजिरियों के आधार पर मस्टररोल पर हस्ताक्षर लेकर भुगतान कर दिया। शिकायतकर्ता ने पूर्व प्रधान, सचिव और मेट के खिलाफ मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि पूर्व पंचायत प्रधान समेत अन्य के खिलाफ शिकायत पहुंची है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

मैहला के पूर्व प्रधान उमेश कुमार ने बताया कि उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। यदि शिकायत दर्ज होनी है तो दोनों पंचायतों के प्रधानों पर होनी चाहिए। कहा कि द्वेष भावना से उन्हें केस में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed