{"_id":"677d26dbcebe54d8e401ea73","slug":"accused-of-blackmailing-even-after-repaying-the-loan-chamba-news-c-88-1-ssml1006-141350-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: लोन चुकाने के बाद भी ब्लैकमेल करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: लोन चुकाने के बाद भी ब्लैकमेल करने का आरोप
विज्ञापन
लोन चुकाने के बाद भी ब्लैकमेल करने का आरोप
पीड़ित ने तीसा थाना में एप कंपनी के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। ऑनलाइन लोन लेना चुराह के एक व्यक्ति को उस समय महंगा पड़ गया, जब उसने लोन की धनराशि ब्याज सहित जमा भी करवा दी और उसके बाद भी उसे लोन की राशि चुकाने के लिए ब्लैकमेल किया जाने लगा। इसको लेकर पीड़ित ने तीसा थाना में ऑनलाइन लोन देने वाली एक एप कंपनी के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई है। यह मामला साइबर क्राइम से जुड़ा है। इसके चलते पुलिस ने इस मामले को जांच के लिए साइबर सेल को भेज दिया है। ओम प्रकाश निवासी गांव भुलीण डाकघर चरड़ा ने बताया कि उन्होंने ऑनलाइन मनी एप से लोन लिया था। इस धनराशि को उन्होंने जमा भी करवा दिया है लेकिन इसके बावजूद उनके मोबाइल नंबर से सभी परिजनों और अन्य संबंधियों को फोन करके ब्लैकमेल किया जा रहा है कि यदि उन्होंने पांच हजार लोन की राशि जमा नहीं करवाई तो उनके नंबर एडिट करके सोशल मीडिया में वायरल किए जाएंगे। इसको लेकर उन्होंने पुलिस से मांग की है कि इस ऑनलाइन लोन देने वाली कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस मामले में जांच कर रही है।