{"_id":"61829312a44f5e2cdb47e4cd","slug":"accused-arrested-with-406-grams-of-charas-on-chamba-teesa-road-chamba-news-sml3892222126","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा-तीसा मार्ग पर 406 ग्राम चरस के साथ दबोचा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा-तीसा मार्ग पर 406 ग्राम चरस के साथ दबोचा आरोपी
विज्ञापन
चंबा। चंबा-तीसा मार्ग पर कोटी के पास पुलिस ने एक व्यक्ति को 406 ग्राम चरस के साथ पकड़ा। आरोपी के खिलाफ चंबा थाना में मामला दर्ज किया गया है।
बुधवार को पुलिस ने सड़क पर नाका लगाया था। यहां से गुजरने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। उसी दौरान नरेश कुमार निवासी डांड ने नाके पर पुलिस देख भागने का प्रयास किया। उसे कुछ दूर दबोच लिया। शक के आधार पर पर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके बैग में चरस बरामद हुई। आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में एएसआई करतार सिंह, हेड कांस्टेबल विक्रांत कालिया, कांस्टेबल संजय कुमार, एचएचसी मोहम्मद अस्लम और मनोहर लाल मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि पुलिस ने चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले की आगामी कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है।