फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Accusation of stopping a vehicle and attacking the driver with a knife; FIR registered....

Chamba News: पेंशनरों की बकाया राशि जल्द जारी करे सरकार

Sat, 24 Oct 2026 10:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 24 Oct 2026 10:04 PM IST
विज्ञापन
Accusation of stopping a vehicle and attacking the driver with a knife; FIR registered....
साहो इकाई की बैठक में उठी मांग, 12 नवंबर के धरना-प्रदर्शन और अनशन में शामिल होने की चेतावनी
विज्ञापन

लंबित वित्तीय लाभों की जानकारी न मिलने पर लोक निर्माण और जल शक्ति विभाग के पेंशनरों ने जताई चिंता
संवाद न्यूज एजेंसी
साहो (चंबा)। भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ की साहो इकाई की बैठक कीड़ी में इकाई अध्यक्ष कर्म चंद ठाकुर की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में महासंघ के वरिष्ठ राज्य उपाध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति की चंबा इकाई के समन्वयक डॉ. डीके सोनी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान पेंशनरों की लंबित वित्तीय देनदारियों और विभागीय समस्याओं पर चर्चा कर सरकार से बकाया राशि जल्द जारी करने की मांग उठाई गई।
पेंशनरों ने कहा कि वर्ष 2016 से जनवरी 2021 तक की बकाया राशि का भुगतान किया जाना चाहिए। लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग के पेंशनरों ने पेंशन संबंधी लाभों और लंबित देनदारियों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने का मुद्दा उठाया। इससे उन्हें अपने वित्तीय अधिकारों और बकाया राशि का आकलन करने में परेशानी हो रही है। महासंघ ने संबंधित विभागों से इस मामले में उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया।
विज्ञापन

बैठक में पेंशनरों ने अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द बकाया राशि का भुगतान नहीं किया तो वे 12 नवंबर 2026 को प्रस्तावित जिलावार धरना-प्रदर्शन और अनशन में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिला अध्यक्ष बजीर सिंह यादव, खजियार इकाई अध्यक्ष आत्मा राम शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नारद राम ठाकुर और जिला महामंत्री बुधिया राम सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान 12 लोगों ने महासंघ की सदस्यता भी ग्रहण की।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed