{"_id":"656a132743154a9f900966b4","slug":"accident-on-chakoli-himgiri-road-driver-suffered-minor-injuries-chamba-news-c-88-1-ssml1004-13320-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चकोली-हिमगिरी मार्ग पर दुर्घटना, चालक को आईं मामूली चोटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चकोली-हिमगिरी मार्ग पर दुर्घटना, चालक को आईं मामूली चोटें
Fri, 01 Dec 2023 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 01 Dec 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। चकोली-हिमगिरि मार्ग पर दलयूंड नाले के निकट एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार चालक को मामूली चोटें आई हैं। बहरहाल, पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ है।
जानकारी के अनुसार वीरवार को दोपहर के समय चालक अपनी कार लेकर कुछ लोगों को छोड़ने लाहरा की तरफ गया था। शाम के समय वापस आते समय करीब 5:00 बजे दलयूंड नाले के निकट पहुंचा तो कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। वाहन गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने चालक को सुरक्षित निकाल कर प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। संवाद