{"_id":"cfb3d297a8b847f0f2e5dacdd79e5e5d","slug":"accident-hindi-news-477","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटर दुर्घटनाग्रस्त, युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूटर दुर्घटनाग्रस्त, युवक घायल
ब्यूरो /अमर उजाला, चंबा
Updated Fri, 29 Jan 2016 09:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा शहर के साथ लगती सरोल पंचायत में चंबा तीसा मार्ग पर स्कूटर हादसे में एक युवक घायल हो गया। उसकी पहचान दिनेश कुमार पुत्र रूप चंद निवासी गांव सरोल के रूप में हुई है। यह युवक स्कूटर पर घर आ रहा था। इतने में जब वह सरोल पहुंचा तो वहां स्कूटर अनियंत्रित होकर सड़क पर लुढ़कता चला गया जिससे उसके सिर के साथ अन्य जगहों पर काफी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना घायल के परिजनों देकर चंबा अस्पताल पहुंचाया। युवक को सिर तथा बाजू में गंभीर चोटें आई हैं। क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. विशाल महाजन ने बताया कि युवक का उपचार किया गया है। हालत अब खतरे से बाहर है।
विज्ञापन