फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   ABVP thrashed for not having a teacher in Lilhkothi

लिल्हकोठी में शिक्षक न होने पर गरजी एबीवीपी

Mon, 22 Feb 2021 10:16 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
ABVP thrashed for not having a teacher in Lilhkothi
लिल्हकोठी कॉलेज में प्रदर्शन करते एबीवीपी के कार्यकर्ता। - फोटो : Chamba
चंबा। बिना प्राध्यापकों के चल रहे राजकीय महाविद्यालय लिल्हकोठी में सोमवार को छात्र-छात्राओं का गुस्सा फूटा। एबीवीपी कार्यकर्ताओं की अगुवाई में छात्र-छात्राओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रकट किया। एबीवीपी के जिला संयोजक अभिलाष शर्मा ने बताया कि मॉडल कॉलेज लिल्हकोठी में शिक्षा व्यवस्था चरमरा गई है। वर्तमान समय में कॉलेज में कोई भी प्राध्यापक नहीं है।
विज्ञापन

कॉलेज क्लर्कों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के हवाले है। कॉलेज में सौ से अधिक विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने के लिए पहुंच रहे हैं। कॉलेज खुलने से अब तक राजनीति शास्त्र के प्राध्यापक की नियुक्ति नहीं हो पाई है। जबकि, महाविद्यालय काफी समय से बिना प्रधानाचार्य के चल रहा है। उन्होंने बताया कि प्राध्यापकों की तैनाती के बारे मे वे कई बार सरकार से गुहार लगा चुके हैं लेकिन सरकार ने अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं की है।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से मांग की है कि जल्द स्टाफ की तैनाती की जाए अन्यथा उन्हें मजबूरन उग्र आंदोलन करना पड़ेगा। इस मौके पर तहसील संयोजक साहिल कपूर, उषा देवी, प्रियंका कुमारी, रंजन कुमार, अंकुर कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed