फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   ABVP staged a protest near Chamba Taxi Stand.

Chamba News: चंबा टैक्सी स्टैंड के पास एबीवीपी ने किया प्रदर्शन

Fri, 27 Feb 2026 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 27 Feb 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
ABVP staged a protest near Chamba Taxi Stand.
चंबा। टैक्सी स्टैंड चंबा के पास एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। एबीवीपी के जिला संयोजक ललित वर्मा ने मांग की है कि छात्र संघ चुनाव बहाल किए जाए, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को पूर्ण रूप से लागू किया जाए और सरदार पटेल विश्वविद्यालय का दायरा बढ़ाया जाए।
विज्ञापन

महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में अतिथि शिक्षक भर्ती प्रणाली को हटाकर नियमित शिक्षक एवं गैर-शिक्षक कर्मचारियों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए। कृषि विश्वविद्यालय की 112 हेक्टेयर भूमि को प्रदेश सरकार की ओर से हस्तारित कर हड़पना बंद किया जाए, निजी विश्वविद्यालयों में हो रहे शिक्षा के व्यापारी करण को प्रदेश सरकार तत्काल बंद करे, मुख्यमंत्री शोध प्रोत्साहन योजना को जल्दी शुरू किया जाए, प्रदेश के विश्व विद्यालय में मूल्यांकन प्रक्रिया को सुदृढ़ किया जाए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड को खत्म करने का प्रयास बंद किया जाए, केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश धर्मशाला परिसर के भवन निर्माण को शुरू करवाने के लिए प्रदेश सरकार तुरंत पर्यावरण एवं वन मंत्रालय में लंबित 30 करोड़ रुपये शीघ्र अति शीघ्र जमा करवाए, स्थायी रोजगार दिए जाएं और हिमाचल प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढ़ती नशाखोरी पर उचित संज्ञान लिया जाए। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अंकु परियाल, इकाई अध्यक्ष सन्नी, इकाई मंत्री कृष और इकाई कोषाध्यक्ष रोहित ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed