फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   ABVP-SFI workers were summoned by the college principal

Chamba News: एबीवीपी-एसएफआई कार्यकर्ताओं को कॉलेज प्राचार्य ने किया तलब

Sun, 16 Mar 2025 11:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 16 Mar 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
ABVP-SFI workers were summoned by the college principal
चंबा। चंबा कॉलेज परिसर में शनिवार को एबीवीपी और एसएफआई कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प और मारपीट के मामले में कॉलेज प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इस घटना के बाद प्राचार्य कार्यालय में दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं को तलब किया जाएगा। साथ ही कॉलेज की अनुशासनात्मक समिति से भी इस पर रिपोर्ट ली जाएगी।
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन का कहना है कि परिसर में अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी पाए जाने वाले कार्यकर्ताओं के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी। बता दें कि शनिवार दोपहर को कॉलेज परिसर में एबीवीपी और एसएफआई कार्यकर्ताओं में बहसबाजी हुई थी, जो बाद में हाथापाई में बदल गई। इस दौरान कार्यकर्ता एक-दूसरे को घसीटते हुए ले जाते दिखे।
विज्ञापन

कॉलेज स्टाफ ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ता मौके से फरार हो गए। इस झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिसमें दोनों संगठनों के कार्यकर्ता एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। कॉलेज प्राचार्य डॉ. मदन गुलेरिया ने कहा कि सोमवार को मारपीट में संलिप्त कार्यकर्ताओं को कार्यालय में तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही, अनुशासनात्मक समिति की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed