फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   abvp prorest against not filling post

शिक्षकों के पद न भरने पर एबीवीपी का प्रदर्शन

Thu, 04 Mar 2021 10:22 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
abvp prorest against not filling post
सलूणी में प्रदर्शन करते एबीवीपी के कार्यकर्ता। - फोटो : Chamba
सलूणी (चंबा)। महाविद्यालय सलूणी, भलेई और तेलका में प्राध्यापकों की कमी से गुस्साए एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सलूणी कॉलेज से बाजार तक रैली निकालकर धरना-प्रदर्शन किया। एबीवीपी पदाधिकारियों ने सरकार को चेताया है कि प्रदेश सरकार ने अगर प्राध्यापकों के रिक्त पदों को नहीं भरा तो वे उग्र आंदोलन करने से गुरेज नहीं करेंगे।
विज्ञापन

एबीवीपी के जिला संयोजक अभिलाष शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते लंबे समय बाद महाविद्यालय खुले हैं लेकिन, प्राध्यापकों की कमी को अभी तक पूरा नहीं किया गया है। कहा कि सलूणी कॉलेज दो सालों से दो-तीन प्राध्यापकों के सहारे चला हुआ है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा तेलका और भलेई कॉलेज में भी प्राध्यापकों के पद खाली पड़े हैं। कहा कि प्राध्यापकों की कमी से जूझ रहे तेलका कॉलेज से प्राध्यापक का तबादला कर दिया गया है। उन्होंने प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार और सलूणी प्रशासन महाविद्यालयों में रिक्त पदों को भरने के लिए कोई पहल नहीं कर रहा है। कहा कि सलूणी कॉलेज वर्तमान समय में कार्यकारी प्रधानाचार्य के सहारे ही चला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि यदि जल्द मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आने वाले समय में एबीवीपी उग्र आंदोलन की राह पर चलने के लिए मजबूर हो जाएगी। इसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारी सदस्य गौरव शर्मा, इकाई अध्यक्ष मानिक ठाकुर, सचिव काजल भारद्वाज, उपाध्यक्ष करुणा ठाकुर, भूमा देवी, पिंकी, संजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed