फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Abhishek's clue was not found, bike found from the reservoir

Chamba News: अभिषेक का नहीं लगा सुराग, जलाशय से मिली बाइक

Sat, 26 Nov 2022 10:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Abhishek's clue was not found, bike found from the reservoir
चंबा के चौहड़ा डैम से हादसे के बाद निकाली गई क्षतिग्रस्त बाइक।संवाद - फोटो : Chamba
बनीखेत (चंबा)। अमृतसर से गोताखोरों की चार सदस्यों की टीम चमेरा जलाशय से लापता अभिषेक की बाइक को तलाश करने में कामयाब हुई है। देरशाम तक लापता को तलाशने के लिए गोताखोरों की टीम, डलहौजी प्रशासन, एनएचपीसी प्रबंधन और पुलिस की टीमें मौके पर डटी रहीं। रविवार को एक बार फिर लापता युवक को तलाशने का अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

15 नवंबर से लापता उपमंडल डलहौजी के अभिषेक को तलाशने के लिए एनडीआरएफ और पुलिस की टीम ने जलाशय में सर्च अभियान चलाया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। जिस स्थान से अभिषेक की बाइक के साथ चमेरा झील में डूबने की आशंका जताई जा रही है, उस स्थान पर झील का पानी 2100 फीट के करीब गहरा होने के कारण गोताखोर भी इतनी गहराई में उतरने से अपने हाथ खड़े कर चुके हैं। इतना ही नहीं, मोटरसाइकिल को तलाशने के लिए जलाशय में डाली गई चुंबक से भी बात नहीं बनी।
विज्ञापन

एनडीआरएफ की टीम भी झील में तलाशी अभियान चलाने के बाद नाकाम साबित रही। प्रशासन के आदेश पर एनएचपीसी प्रबंधन ने अमृतसर से गोताखोरों को बुलाकर शनिवार सुबह 10:00 बजे चमेरा जलाशय में लापता युवक को तलाशने के लिए अभियान आरंभ करवाया। गोताखारों ने जलाशय में 2100 फीट गहराई में पहुंच कर बाइक को तलाश लिया जिसे बाद में क्रेन के सहारे जलाशय से बाहर निकाला गया। दोपहर बाद दोबारा गोताखोरों ने जलाशय में उतरकर लापता युवक को तलाशने का क्रम आरंभ किया लेकिन उन्हें देरशाम तक सफलता हाथ नहीं लगा। अब रविवार को प्रशासनिक आदेशों के तहत दोबारा सर्व ऑपरेशन चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिषेक 15 नवंबर को अपने किसी दोस्त को भलेई क्षेत्र में छोड़ने के लिए बाइक लेकर गया था। उसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन अभिषेक का कोई पता नहीं चलने पर पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने चौहड़ा डैम एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो 15 नवंबर की शाम को चौहड़ा से गोली की ओर जा रही एक बाइक चमेरा झील में गिरती हुई दिखाई दी

उपमंडल अधिकारी डलहौजी जगन ठाकुर ने बताया कि एनएचपीसी प्रबंधन की ओर से अमृतसर से गोताखोरों के चार सदस्यों की टीम को बुलाकर जलाशय से बाइक बाहर निकाली है। देरशाम तक लापता युवक का पता नहीं चल पाया। रविवार को दोबारा सर्च अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed